Wow! पानी के अंदर बने हैं ये शानदार Hotels, अद्भुत है इनका नजारा

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 05:48 PM (IST)

समुद्र के नीले पानी में घूमते जीव देखने में बेहद ही खूबसूरत नजर आते हैं। मगर पानी के अंदर जाने पर अक्सर लोग कतराते हैं। वहीं कइयों को स्विमिंग नहीं आती है। ऐसे में आज हम दुनियाभर में बने कुछ अंडरवाटर होटेल्स के बारे बताते हैं। इन अंडरवाटर होटेल्स पर आप अलग ही अनुभव महसूस करेंगे।

रिजॉर्ट वर्ल्ड सेंटोसो (सिंगापुर)

रिजॉर्ट वर्ल्ड सिंगापुर के तट से कुछ ही दूरी पर सेंटोसा द्वीप पर स्थित है। यहां रहने के लिए 11 टू स्टोरी लॉज है। होटल के निचले हिस्से में करीब 4,00,000 मछलियों से भरा एक्वेरियम है। इस होटल में रातभर पानी और खुले आसमान के नीचे की दुनिया को देखने का अनुभव मिलता है।

हुवाफेन फुशी (मालदीव)

मालदीव में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। मगर आप किसी अलग जगह की सैर करना चाहते हैं तो इसके लिए मालदीव के हुवाफेन फुशी में घूमने का प्लान कर सकते हैं। भले ही यह पानी के नीचे नहीं बना है। मगर हिंद महासागर पर स्थित इस आकर्षित कमरे में आपको एकदम अलग दुनिया में घूमने का अनुभव मिलेगी। इसके अलावा आप इसमें बने स्पा के नीचे लगभग 25 फीट की गहराई तक जा सकते हैं।

रीफसूट्स, विटसंडे आइलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

विटसंडे आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया में बनी एक खूबसूरत व आकर्षित जगह है। यहां पर आप बिना रीफसूट्स अंडरवाटर चैम्बर में ठहरने का आनंद मना सकते हैं। यहां जाने के लिए क्वींसलैंड से 46 मील की दूरी पर एक पोंटून नाव से चट्टान तक पहुंचना पड़ता है। फिर सितारों की रोशनी के बीच बैठकर लजीज भोजन खाने का मजा ले सकते हैं। इसके बाद यहां पर फर्श से छत तक बनी बड़ी खिड़कियों वाले प्राइवेट रूम है। इन कमरों के बाहर तैरती मछलियां बेहद सुंदर लगती है। ऐसे में ये खूबसूरत नजारा किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करता है।

अटलांटिस, द पाम (दुबई)

आप दुबई के अटलांटिस में द पाम नाम के रिजॉट में समुद्री जीवों को तैरते देख सकते हैं। यहां पर फर्श से छत तक बनी खिड़कियों वाला एक बहुत बड़ा अंडरवाटर रूम है। इस शानदार होटल में करीब 65,000 समुद्री जीव है। बता दें, यहां पर पहुंचने वाले टूरिस्ट को पहले 30 मिनट तक ट्रेनिंग मिलती है। वहीं इसका डाइनिंग रूम पूरे 24 घंटों के लिए खुला रहता है। ऐसे में आप किसी भी समय यहां घूम सकते हैं।

उटर इन, अस्तेरास (स्वीडन)

आप आप पानी में तैरते हुए अनुभव करना चाहते है स्वीडन जाना आपके लिए बेस्ट रहेगा। बता दें, स्वीडन के स्टॉकहोम के पास मालारेन लेक पर तैरता हुआ बेहद खूबसूरत एक सिंगल अंडरवाटर चैम्बर है। इसकी खासियत है कि यह बाकी अंडरवाटर होटल जितना लग्जरी नहीं है। मगर बेड, टेबल और तमाम बुनियादी सुविधाएं के चलते यह जगह एक रोमांटिक प्राइवेट स्पेस मानी गई है। इसके अंडरवाटर स्पेस में आप हर दिशा में खिड़कियां होने से आप बाहर का नजारा देखने का मजा उठा सकते हैं। आप यहां पर लकड़ी से बनी छत पर लेटकर सनबाथ का आनंद भी ले सकते हैं।

pc: pinterest

Content Writer

neetu