एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं किचन की ये साधारण सी चीजें

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2017 - 05:31 PM (IST)

एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ : खाने में एंटीऑक्सीडेंट ऐसा तत्व हो जो बॉडी से विषैले पदार्थों को बाहर निकाल कर स्वस्थ रखने में मददगार है। एंटीऑक्सीडेंट के गुण कई तरह के रोगों का इलाज करने का काम करते हैं और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मददगार हैं। कुछ लोग शारीरिक कमियों को पूरा करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं लेकिन रसोई में मौजूद खाने की साधारण चीजों में भी यह गुण शामिल होता हैं। एंटीऑक्सीडेंट का इस्तेमाल रोज़ाना करने से स्वस्थ रहा जा सकता है। 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार 

लहसुन

लहसुन में कुदरती रूप से एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। खाना बनाते समय एंटीऑक्सीडेंट का इस्तेमाल जरूर करें। यह हृदय रोग और कैंसर से लड़ने में मददगार होता है। 

टमाटर

टमाटर के बिना सब्जी का स्वाद अधूरा सा लगता है। इसमें मौजूद ग्लूटाथियोन एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मददगार है। 

लौंग

लौंग एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। पेट से जुडी परेशानियों और गैस को दूर करने के लिए लौंग का सेवन करें। 

अखरोट 

अखरोट को ब्रेन फूड में भी शामिल किया गया है। इसमें पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्व कैंसर से लड़ने का काम करते हैं। रोजाना दिन में 2 अखरोट जरूर खाएं। 

राजमा

राजमा और बींस ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो दिल के रोग का खतरा कम करते हैं। सेहत के लिए यह बहुत लाभकारी है। 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Content Writer

Anjali Rajput