कपूर खानदान की ये '6 बहुएं' रहती है लाइमलाइट से दूर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 02, 2022 - 06:43 PM (IST)

बॉलीवुड में शुरू से ही कपूर खानदान का बोलबाला रहा है। इस परिवार का जुड़ा हर सदस्य अपनी अलग ही पहचान रखता है। इस परिवार ने बॉलीवुड को कई सुपरस्टार भी दिए है, पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर से लेकर उनके रणधीर व ऋषि कपूर तक सब अपने जमाने के टॉप हीरो रहे हैं। बेटों की छोड़ें उनकी बीवियां भी अपने जमाने की टॉप हीरोइनें रही हैं लेकिन इस खानदान का रिवाज रहा है कि अगर इस खानदान की बहू बनना है तो काम को बाय-बाय करना होगा। बबीता और नीतू ने भी यहां इस परिवार की बहू बनने के लिए करियर छोड़ दिया था लेकिन भले ही वह फिल्मों में ना आई हो लेकिन लाइमलाइट में वह हमेशा ही रहीं। बबीता और नीतू दोनों को ही इवेंट या अपने बच्चों के साथ स्पॉट कर ही लिया जाता है लेकिन इस परिवार में बबीता और नीतू के अलावा भी बहुत सी बहुएं हैं लेकिन वो एक दम कैमरे की दुनिया से दूर है या यूं कहें कि लाइमलाइट में आना पसंद नहीं करती? चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं

रामसरनी मेहरा कपूर: 

कपूर खानदान में पहले सदस्य पृथ्वीराज कपूर थे जो बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े थे और उनकी पत्नी थी ‘रामसरनी मेहरा’ कपूर।  इतने बड़े परिवार से होने के बावजूद रामसरनी हमेशा मीडिया से दूर रहती थी। उन्हें कभी भी लाइमलाइट में आने का शौक नहीं रहा जबकि उन्होंने पूरे परिवार को बखूबी एक साथ बांधे रखा।

कृष्णा मल्होत्रा कपूर: 

पृथ्वी राज कपूर के बेटे राज कपूर की पत्नी ‘कृष्णा मल्होत्रा’ भी एक ऐसा नाम है जिन्हें मीडिया के सामने आने का कोई शौक नहीं था। वह हमेशा ही ग्लैमरस दुनिया से दूर रही और उन्हें फिल्मी दुनिया से कोई लगाव नहीं था लेकिन उनकी खूबसूरत और फैशन किसी दीवाज से कम नहीं था।

जेनिफर केंडल: 

मशहूर अभिनेता शशि कपूर की पत्नी ‘जेनिफर केंडल’ भी कभी लाइमलाइट में नहीं रही जबकि जेनिफर ने कई फिल्मों में काम भी किया था लेकिन जैसे ही वह कपूर खानदान की बहू बनी उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी और लाइमलाइट और कैमरे से दूर ही रही।

प्रीति कपूर:

प्रीति कपूर’ भी कपूर खानदान एक ऐसी बहू है। जो लाइमलाइट से दूर रहती है। बता दे, प्रीति कपूर शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर की पत्नी है। लेकिन, प्रीति कपूर को फिल्मी दुनिया से कोई खास लगाव नहीं है। इसलिए तो उन्हें कभी कैमरे में स्पॉट नहीं किया गया।

आरती सभरवाल:

मशहूर अभिनेता राज कपूर के बेटे राजीव कपूर की पत्नी ‘आरती सभरवाल’ भी कभी मीडिया के सामने नहीं आई थी। हालांकि दोनों की शादी लंबा समय तक चली भी नहीं दो साल बाद ही इनका रिश्ता टूट गया। हालांकि, फिर भी आरती सभरवाल कभी चर्चा में नहीं रही।

शीना सिप्पी: 

शीना सिप्पी’ मशहूर डायरेक्टर रमेश सिप्पी की बेटी हैं और कपूर खानदान की बहू है। उन्होंने शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के साथ शादी रचाई है लेकिन, शीना सिप्पी कभी भी मीडिया के सामने नहीं आई। उन्हें ग्लैमर दुनिया से दूर रहना ही पसंद है।शायद इसीलिए बहुत से लोगों को उनके बारे में पता नहीं है।

ऐसा नहीं रहा कि बबीता और नीतू ही इंडस्ट्री में नाम कमा कर फेमस हुई बल्कि ये सब भी अपने आप में उतना ही रूतबा रखती थी लेकिन उन्होंने लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद किया। यहीं नहीं, राज कपूर की बेटियां, और भी रिश्तेदार ऐसे हैं जो लाइमलाइट से दूर ही रहे हैं हालांकि कभी कभार फैमिली फंक्शन्स के दौरान कपूर खानदान के बहुत से सदस्यों को स्पॉट कर लिया जाता है जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं है।

Content Writer

Vandana