विरुष्का ही नहीं इन क्रिकेटर्स की पत्नियां भी दे चुकी हैं Baby Girl को जन्म

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 05:19 PM (IST)

हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया के जरिए बहुत सारे सेलेब्स और कपल के चाहने वाले उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। बेटी के जन्म की खबर विराट ने फैंस के साथ खुद शेयर की थी। वहीं अब उनकी लाडली की पहली झलक भी सामने आ गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अनुष्का ने ही नहीं कई ऐसे इंडियन क्रिकेटर्स हैं जिनकी पत्नियों ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। 

तो चलिए आज हम आपको टीम इंडिया के उन टॉप क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों के बारे में बताते जो हाल फिलहाल या कुछ समय पहले ही बेटियों के पेरेंट्स बनने हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी धोनी

सबसे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की बात करते हैं। साक्षी ने 6 जनवरी 2015 में बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम जीवा है जो आज पांच साल की हो गई हैं। इतनी छोटी उम्र में जीवा ने टीवी में कदम रख दिया है। वह   अपने पिता धोनी संग कमर्शल विज्ञापन में नजर आ रही हैं। 

रोहित शर्मा-रितिका

रोहित शर्मा की पत्नी ने 30 दिसंबर 2018 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। जो एक नन्ही परी हैं, जिसका नाम समायरा रखा गया है।

उमेश यादव-तान्या 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव के लिए साल 2021 की शुरुआत खुशियों से भरी रही। उनकी वाइफ तान्या ने जनवरी की शुरूआत में क्यूट सी एंजेल को जन्म दिया है।

हरभजन सिंह-गीता बसरा

27 जुलाई 2016 को क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा एक बेटी के पेरेंट्स बने। अपनी लाडली का नाम कपल ने हिनाया रखा है।

सुरेश रैना-प्रियंका चौधरी

सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी साल 2016 को बेबी गर्ल के मम्मी-पापा बने थे। सुरेश रैना ने अपने बेटी का नाम ग्रेसिया रखा है।

चेतेश्वुर पुजारा-पूजा 

चेतेश्वुर पुजारा और उनकी पत्नी पूजा 23 फरवरी 2018 को बेबी गर्ल के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी लाडली का नाम अदिती रखा है।

अंजिक्य रहाणे-राधिका

टीम इंडिया के बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे के घर 5 अक्टूबर 2019 में बेटी आर्या की किलकारियां गूंजी थी। 

आर अश्विन-प्रीति अश्विन

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दो बेटियों के पिता हैं। उनकी पहली बेटी अखिरा का जन्म 11 जुलाई 2015 को हुआ था जबकि उनकी दूसरी बेटी आराध्या का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ।

मोहम्मद शमी-हसीन जहां 

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी पिछले साल यानि फरवरी 2020 में प्यारी सी राजकुमारी आइरा के पेरेंट्स बने हैं।

Content Writer

Bhawna sharma