इन टिप्स को अपनाकर आसान बनाएं किचन के ये जरूरी काम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 07:56 PM (IST)

रसोई में कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने में काफी समय लग जाता है, जैसे- गैस चुल्हे की सफाई, बर्तन पर लगे जिद्दी दाग और जले बर्तन को चमकाना। ऐसे ही मुश्किल काम को आसान बनाने के लिए नीचे कुछ किचन टिप्स बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप रसोई के काम को जल्दी कर सकती हैं-

प्लास्टिक के बर्तनों में लगे दाग निकालें

एक बाल्टी में गर्म पानी लें। इसमें तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला दें। अब पानी में प्लास्टिक के बर्तनों को अच्छी तरह डूबोकर छोड़ दें। आधे घंटे बाद बर्तनों को स्क्रब से रगड़कर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे दाग साफ हो जाएंगे और उनसे महक भी नहीं आएगी।

गैस चूल्हे को चमकाएं

गैस चूल्हे को चमकाने के लिए एक चम्मच पानी, बेकिंग सोड़ा और पानी लें। तीनों को मिलाकर घोल बना लें। इस घोल को कपड़े या स्पंज की मदद से गैस चूल्हे पर अच्छे से लगाएं।  ऐसा करने से चूल्हे पर लगे जिद्दी दाग साफ हो जाएंगे और चूल्हा चमकने लगेगा।

जले बर्तनों को चमकाएं

जले बर्तन में पानी और नमक डालकर उसे चूल्हे पर चार से पांच मिनट तक उबालें। उबालने के बाद बर्तन को चूल्हे से उतार लें और उस पर लगे दाग को स्क्रबर से साफ करें।

News Editor

Shiwani Singh