जलने पर करें ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 12:13 PM (IST)

जलने पर क्या करें : घर में काम करते समय अक्सर महिलाओं को जलने की प्रॉब्लम आती है। कई बार किसी गर्म चीज पर हाथ लग जाता है तो कभी तेल गिर जाता है। ऐसे में असहनीय दर्द होता है और हाथों पर जलने के निशान पड़ जाते हैं। आज आपको कुछ एेसे घरेलू उपाय बताएंगें जिससे जलने के दर्द से छुटकारा पा सकते है।

जलने का इलाज 

1. जलने वाले स्थान को साफ और ठंडे पानी से धोएं।
2. जलन को कम करने के लिए आलू पीसकर लेप लगाएं। इसके इस्तेमाल से काफी राहत मिलती है।
3. जले हुए स्थान पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से दाग-धब्बे कम नजर आते है।
4. पीतल की थाली में सरसों का तेल और पानी को नीम के पतों के साथ मिलाकर जले हुए स्थान पर लगाने से बहुत जल्दी आराम मिलता है।
5. काले तिलों को पीसकर जलने वाले स्थान पर लगाने से जलन और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।
6. आग से जलने पर मेथी के दानों को पानी में पीसकर लेप करने से जलन दूर होती है और फफोले नहीं पड़ते।
7. शरीर के किसी भी जले अंग पर सिरस के पत्ते मलने से फायदा होता है।

 

 

Content Writer

Anjali Rajput