पेट की हर समस्या को मिनटों में दूर करते हैं ये रामबाण नुस्खे

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 10:16 AM (IST)

गलत खान-पान के कारण कई लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। पेट में एसिडिटी, डायरिया और कब्ज जैसी कई समस्याएं शरीर को घेरे रखती हैं। ऐसा ज्यादातर बाहर खाने की वजह से या इंफैक्शन के कारण होता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर पेट दर्द से निजात पाई जा सकती है। 

1. अदरक
अदरक में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को कई तरह की इंफैक्शन से दूर रखता है। ऐसे में पेट की समस्याओं के लिए भी अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए अदरक को गैस पर हल्का गर्म करके सेवन करने से फायदा होता है। इसके अलावा सूखे अदरक के चूर्ण को दूध के साथ लेने से भी दर्द से आराम मिलता है।
2. सेब का सिरका
कई बार एसिडिटी या इंफैक्शन की वजह से भी पेट में दर्द होने लगता है। ऐसे में सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद पैक्टिन नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए पानी के साथ सेब के सिरके का सेवन करने से पेट दर्द से तुरंत राहत मिलती है।
3. दही
दही के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। पेट में एसिडिटी होने पर जलन होने लगती है। ऐसे में दही का सेवन करने से आराम मिलता है। इसके अलावा दही की छाछ बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
4. पानी
पानी शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है जिससे पेट साफ रहता है। पेट दर्द होने पर हल्का गुनगुना पानी पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा गुनगुने पानी में नींबू, पुदीने का रस या ग्लूकोज मिलाकर भी पी सकते हैं।
5. पुदीना
पाचन शक्ति कमजोर होने या पेट की कोई और समस्या होने पर पुदीना काफी फायदेमंद रहता है। पेट दर्द होने पर सूखे पुदीने को पानी में उबाल कर सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडैंट पेट की हर समस्या से राहत दिलाता है।

Punjab Kesari