छुट्टियों में बच्चों के साथ घर पर इस तरह करें मस्ती

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 11:50 AM (IST)

घर पर पड़ी पुरानी और बेकार चीजों से अपने बच्चो को कुछ क्रिएटिव बनाने की कला सिखाएं। इससे आपके बच्चे दिन भर व्यस्त तो रहेंगे ही, साथ ही वे एक हुनर से में भी पारंगत हो जाएंगे। उन्हें आप न्यूज पेपर और पुराने कैलेंडर से लिफाफे, कैप या हैंगिग लैंप, खाली बोतलों एवं डिब्बों से फूलों का गुलदस्ता एवं पैन स्टैंड, खराब सी.डी. पर पेंटिंग कर या फैब्रिक एवं स्टोन चिपका कर ज्यूलरी बॉक्स आदि बनाना सिखा सकती हैं। ये चीजें उनके काम तो आएंगी ही, साथ ही वे इसे गिफ्ट भी कर सकते हैं।

1. हो जाए इनडोर पिकनिक


गर्मी में छोटे बच्चों को बाहर ले जाने पर लू लगने की आशंका मन में रहती है। ऐसे में उनके लिए आप घर पर ही पिकनिक का आयोजन करें। घर की बालकनी को चादर ढकें और उनके खिलौनों को एक बड़ी टोकरी में रखें। अपने बच्चे के कुछ दोस्तों को भी बुलाएं और उनके पसंद के स्नैक्स एव ड्रिंक्स बनाकर सी.डी. पर बच्चों की पंसद के गाने भी लगाएं। बच्चे खिलौनों से खेलते हुए और डांस मस्ती करते हुए उस दिन को अपने आप यादगार बना लेंगे।

2. मैप देखना सिखाएं
छोटे बच्चों के लिए मैप देखना और समझना मुश्किल होता है इसलिए छुट्टियों में उन्हें मैप देखना सिखाएं। यदि बच्चे के मामा दिल्ली में रहते हैं, तो उसे मैप से दिल्ली की लोकेशन दिखाकर बताएं कि तुम्हारे मामा यहां रहते हैं। साथ ही उसे यह बताएं कि दिल्ली भारत की राजधानी है और इसमें क्या-क्या देखा जा सकता है। उसे बताएं कि दिल्ली के पड़ोसी राज्य कौन से हैं। इसके अलावा जहां आप घूमने जाने वाले हैं, वह जगह भी उसे मैप में सर्च करने को कहें। अपना शहर तलाशने को कहें। इसी प्रकार उसे देश-विदेश का मैप देखना खेल-खेल में सिखाएं, जिसे वह रूचि से सीखेगा।

3. किचन वर्क हो जाए


बच्चों को किचन में हैल्प करनाऔर कुकिंग करना बहुत पसंद होता है। आप जहां उन्हें मैकरोनी, नूडल्स, पास्ता एवं केक बनान सिखा सकती हैं। वहीं सलाद बनाकर प्लेट सजाना, डाइनिंग टेबल सजाना या किचन की सफाई में हैल्प लेने जैसे काम भी करवा सकती है। 

4. बनवाएं स्क्रैप बुक
बच्चों को स्क्रैप बुक बनाने को कहें। उन्हें अखबार से ऐतिहासिक लेख, खेल की महत्वपूर्ण खबरें और फोटो काट कर चिपकाने को कहें। इससे बच्चों में नई-नई चीजों को खोजने का गुण विकसित होगा।

5. सिखाएं टाइम मैनेजमैंट
स्कूलों द्वारा बच्चों को छुट्टियों के लिए बहुत सारा काम दिया जाता है। इससे बच्चों को पूरे टाइम खाली बैठने का मौका नहीं मिता। स्कूल न जाने के कारण उनकी रूटीन गड़बड़ा जाती है, इसलिए आप उन्हें टाइम मैनेज करना सिखाएं कि कब उन्हें खेलना है, कब होमवर्क करना है और कब घूमने जाना है। उनके हर काम का एक समय निर्धारित हो जाता है।

6. बनाएं एक्टिविटी बॉक्स 

बच्चों के लिए एक एक्टिविटी बॉक्स बनाएं। उसमें पक्षियों को पानी पिलाना, पौधों में पानी डालना, किचन में हैल्प करना, किसी और की मदद करना, कुछ नया बनान, घर की सफाई में मदद करना जैसी एक्टिविटीज की पर्चियां बना कर डालें और अपने बच्चे को हर दिन एक पर्ची निकाल कर उस दिन एक्टिविटी को अच्छे ढंग से करने को कहें। इस तरह से बच्चों में हर दिन एक नया काम करने का उत्साह बना रहेगा।


 

Punjab Kesari