Tourist Place: भारत की इन 5 ऐतिहासिक इमारतों पर विदेशियों की लगती हैं भीड़

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 02:41 PM (IST)

भारत एक ऐसा देश है जहां ऐसी-ऐसी ऐतिहासिक जगह हैं देखने के लिए जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से एते हैं। हां की कई ऐतिहासिक धरोहर हैं जो अपने इतिहास, संस्कृति और उससे जुड़ी कहानियों को बयां करती हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत की ऐसी 5 जगहों के बारे में बताएंगे जो बेहद फेमस हैं और सबसे अधिक लोग यहीं आते हैं। 

भारत में विदेशियों की पसंदीदा जगह 

PunjabKesari

ताजमहल

भारत पहुंचे विदेशी पर्यटकों के बीच सबसे बड़े आकर्षण का केन्द्र है उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल। प्यार की इस निशानी को देखने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर डोनाल्ड ड्रंप और कई बड़ी हस्तियां पहुंच चुकी हैं। सफेद संगमरमर से बना ताजमहल दिखने में बेहद खूबसूरत है। सन 1632 में मुगल शासक शाहजहां ने ताजमहल के मकबरे को अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। 

खजुराहो मंदिर

मध्य प्रदेश का खजुराहो मंदिर मंदिर भले ही हम आप घूमने न गए हों, लेकिन जब कोई विदेशी भारत आता है तो वो खुजराहो का भ्रमण करने जरूर पहुंचता है। खुजराहो अपनी अनूठी कलाकृतियों के लिए फेमस है। यहां कई जैन और हिंदू मंदिर भी हैं। इसके अलावा खुजराहो की मूर्तियां और कलाकृतियां अपने कामुक दृश्यों के लिए जानी जाती हैं।

कोणार्क सूर्य मंदिर

PunjabKesari

ओडिशा में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर भी दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। विदेशी भले ही ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर न जाएं, लेकिन कोणार्क जरूर जाते हैं। ये मंदिर भगवान सूर्य देव को समर्पित है। यहां कई तरह की कलाकृति और खुजराहो से मिलती हुई मूर्तियां भी हैं।

अजंता-एलोरा की गुफाएं

अगर आप मुंबई के आसपास कहीं धूमने जा रहे हैं तो महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित अजंता-एलोरा जा सकते हैं। यहां आपको इंडियन से ज्यादा विदेशी सैलानी घूमते हुए नजर आ जाएंगे। हर साल यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। यहां घोड़े के नाल जैसे आकार वाली एक पहाड़ी पर 29 गुफाएं बनी हैं।

महाबलीपुरम मंदिर

PunjabKesari

तमिलनाडु का महाबलीपुरम मंदिर भी दुनियाभर में अपने प्राचीन इतिहास के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में पल्लव काल की कलाकृतियां हैं जो उनकी सभ्यता और संस्कृति को दर्शाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static