ब्लोटिंग जैसी समस्या चुटकी में गायब करेंगी 5 घरेलू Herbs, करें डाइट में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2023 - 10:30 AM (IST)

गलत खान-पान के कारण यहां कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है उन्हीं में से एक है ब्लोटिंग। ब्लोटिंग के कारण पेट फूला हुआ लगता है जिसके कारण व्यक्ति को बैचेनी होने लगती है। इसके अलावा इसके कारण तनाव भी हो सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हर्ब्ल प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकते हैं। ये हर्ब्स समस्या को दूर करके सूजन से भी राहत दिलवाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

अदरक 

अदरक ब्लोटिंग जैसी खतरनाक समस्या से राहत दिलवाने में मदद करता है। इसमें पाई जाने वाली एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉप्ट्रीज सूजन दूर करने में सहायता करती है। इसके अलावा अदरक में जिंजरोल नाम का तत्व पाया जाते है जो पेट को खाली करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में यदि आप ब्लोटिंग से जूझ रहे हैं तो अदरक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

सौंफ 

किचन में पाए जाने वाले मसालों में से सौंफ भी बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। यह पाचन स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके अलावा सौंफ में एनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रैगोल पाया जाता है जो मांसपेशियों में को आराम देने में मदद करते हैं। इसके अलावा इन बीजों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो आंतों की मांसपेशियों की सिकुड़ने में मदद करते हैं। 

पुदीना 

पुदीना का सेवन करके आप पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें एनाल्जेसिक, स्पास्मोलाइटिक और गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं जो सूजन, अपच और आंत की अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। पुदीने को पानी में डालकर या चटनी के रुप में आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

अजवाइन

अजवाइन भी आंत संबंधी समस्याओं के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पिनीन, लिमोनेन और कार्वोन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सूजन से राहत दिलवाने में बहुत ही प्रभावी माने जाते हैं। ऐसे में यदि आप ब्लोटिंग जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। 

जीरा 

जीरा भी स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें क्यूमिनलडिहाइड, साइमेन और टेरपेनॉयड जैसे एंटीब्लोटिंग तत्व पाए जाते हैं जो गैस और ऐंठन से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। इसके अलावा जीरा ब्लोटिंग से राहत दिलवाने में भी मदद करता है। 

Content Writer

palak