गलत टाइम पर खाएंगे ये हेल्दी फूड तो होगा सेहत को नुकसान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2018 - 03:36 PM (IST)

बीमारियों से बचने के लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए आप बहुत सी हेल्दी चीजें जैसे फल, सब्जी, ग्रीन टी और नट्स का सेवन करते है। कुछ लोग तो बिना टाइम देखें ही ये सब खाने लगते है लेकिन गलत टाइम पर इन चीजों को खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। बहुत से हेल्दी फूड गलत समय पर खाने से सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहें है जिन्हें रात में खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इससे सावधानी बरत कर आप बहुत सी प्रॉब्लम से बच सकते है। तो आइए जानते है ऐसे कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में।
 

1. केला
एंटी-एसिड को गुणों से भरपूर केले का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन रात में इसे खाने से केल्ड एंड कफ जैसी समस्याएं हो सकती है। दिन में इसका सेवन शरीर को एनर्जी देने के साथ हार्ट बर्न की प्रॉब्लम को भी दूर करता है।

2. दही
सुबह और दिन में दही का सेवन कई समस्याओं को दूर करता है। रात में इसका सेवन  एसिडिटी और डायजेशन डिस्ऑर्डर का खतरा बढ़ाता है। इसलिए भूलकर भी इसे रात में न खाएं।

 

3. ग्रीन टी
वजन घटाने के लिए हर कोई सबसे पहले ग्रीन टी का सेवन करता है। जल्दी वजन कम करने के लिए कुछ लोग खाली पेट ग्रीन टी पीना शुरू कर देते है लेकिन इसमें मौजूद कैफिन बॉडी को डिहाइड्रेट करता है। इससे एसिडिटी की समस्या हो जाती है।

4. सेब
एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर सेब खाना तो हर किसी को पसंद होता है। अक्सर लोग रात में खाना खाने के बाद सेब का सेवन करते है लेकिन रात में इसका सेवन एसिडिटी की समस्या बढ़ाता है।

 

5. चावल
ज्यादातर लोग रात के भोजन में चावल खाना पसंद करते है। इसमें मौजूद स्टार्च सोते समय ब्लोटिंग की समस्या पैदा करता है। इसलिए हमेशा दिन के समय ही चावल खाएं इससे यह रात तक डाइजेस्ट हो जाते है।

6. कॉफी
बहुत से लोग थकावट दूर करने के लिए रात के समय कॉफी पीते है लेकिन यह अनहेल्दी हैबिट है। रात में कॉफी का सेवन डाइजेशन सिस्टम को खराब करता है, जिससे पेट में गैस बनना, एसिडिटी, हार्टबर्न और कब्ज जैसी समस्याएं हो जाती है।

 

7. दूध
दूध में कई मिनरल्स और विटामिन पाए जाते है। कुछ सुबह तो कुछ लोग रात में दूध का सेवन करते है। दूध का सेवन रात के समय करने ही फायदेमंद होता है। इससे शरीर की सारी थकावट उतर जाती है और बॉडी रिलैक्स होती है।

Punjab Kesari