रसोई का काम आसान कर देंगे ये हैक्‍स, आज ही आजमाएं ये कमाल के क‍िचन ट‍िप्‍स

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 12:32 PM (IST)

 महिलाएं जब भी किचन में खाना बनाने के लिए जाती हैं तो उन्हें जल्दी होती है। दरअसल, घर के काम के साथ वो बाहर का काम भी करती हैं। ऐसे में दोनों चीजें संभालनी मुश्किल हो जाती हैं। दोनों कामों के बीच संतुलन बनाए रखना भी जरुरी है। ऐसे में जरुरी है कि आपको कुछ ऐसे टिप्स पता हो जिनके जरिए आप समय को बचा सकें। तो आइए आज आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने किचन का काम आसान करने के साथ समय बचा सकती है...

प्याज को काटते समय रखें ध्यान

प्याज काटने से हर कोई डरता है। इसे काटने पर आंखों में पानी आ जाता है। इससे बचने के लिए काटने से पहले प्याज को थोड़ी देर के लिए पानी में रख दें। इससे उसका कड़वापन निकल जाएगा।

हरी सब्जियों को रखें एकदम ताजा

ज्यादा दिन तक सब्जियां रखने से सूख जाती हैं जिसके कारण उन्हें फेंकना पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि सब्जियां ज्यादा दिनों तक ताजा रहें तो इसके लिए आप किसी प्लास्टिक के बैग में इस तरह से रखें कि हवा न जा सके। इससे वो लंबे समय तक ताजा रहेंगी।

अंडे को ऐसे छिलें

अंडे को छिलने में हमेशा परेशानी होती है। मगर अगर आप उबले हुए अंडे को छिलने का आसान तरीका ढूंढ रही हैं तो इसके लिए आप उबले हुए अंडे में चम्मच से क्रेक भर दें। इससे उनको छिलने में आसानी होगी।

फ्रिज में बोतलें रखने का आसान तरीका

गर्मियों में सब ठंडा पानी ही पीना पसंद करते हैं लेकिऩ इसके लिए फ्रिज में जगह नहीं रहती। कई चीजों के कारण फ्रिज भरा रहता है। मगर आप कुछ बोतले फ्रिज के शेल्फ में रख सकते हैं। अगर बोतलें आपस में टकरा रहीं हैं तो उसके लिए आप बाइंडर क्लिपस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

चाकू की धार बढ़ाएं

चाकू ठीक से काम न करने के कारण सब्जियां काटने में देरी हो सकती है। चाकू की धार बढ़ाने के लिए आप सिरोमिक कप के पिछली हिस्से पर इसे रगड़ें। इससे चाकू तेज हो जाएगा।

 

Content Writer

Anjali Rajput