सोते समय होने वाली ये परेशानियां खोलती हैं सेहत के कई राज

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 01:40 PM (IST)

अनिद्रा के लक्षण : दिनभर काम करने के बाद रात को आराम करना बहुत जरूरी है। नींद शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। अगर रात के समय आराम की नींद न ली जाए तो सारा दिन थकावट, बदन दर्द, सिर दर्द आदि जैसी परेशानी रहती है। बहुत देर तक अनिद्रा के शिकार होने पर डायबिटीड, हाई ब्लड प्रैशर, मोटापा और दिल से संबंधित बीमारियां होने का भी डर रहता है। इसके अलावा हर इंसान की सोने की पॉजीशन और आदते अलग-अलग होती हैं। जो उनकी सेहत के बारे में कई राज खोलती हैं। 

 

सोते समय सांस लेने की परेशानी
कुछ लोगों को नींद में सांस लेने की परेशानी हो जाती है। इस समय होने वाली यह परेशानी स्लीप ऐप्निया का संकेत भी हो सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण है दिनचर्या में गड़बड़ी। सही समय पर न सोना और न उठने से नींद के दौरान सांस में रुकावट पैदा होने लगती है। इस तरह के लक्षण देखें को तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। 


बार-बार बाथरूम जाना
नींद में भी कुछ लोगों को बार-बार बाथरूम जाने का अहसास होता है। उन्हें इसके लिए कई बार तो 4-5 बार बाथरूम जाना पड़ता है। इसका कारण डायबिटीज हो सकता है। ब्लड में शूगर का लेवल बढ़ जाने के कारण इस तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। 


दिल की धड़कन तेज
सोते समय कुछ लोगों के दिल की धड़कन अचानक तेज हो जाती है। इसके अलावा लेटे हुए बार-बार करवट बदलना भी परेशानी का कारण हो सकता है। ऐसा थाइरायड रोग होने के कारण भी होता है। लगातार इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर से थायराइड के बारे में जरूर बात करें। 


नींद का अचानक टूटना
गहरी नींद में भी कुछ लोगों की नींद टूट जाती है। अचानक से नींद खुलना और दोबारा फिर सो जाना। इसके अलावा सोते समय साथी को पैर मार देना भी रेस्टललैस लेग सिंड्रोम हो सकता है। आराम में कमी के कारण ऐसी समस्या होती है। 


देर से सोना और जल्दी उठना
सुबह जल्दी उठना बिल्कुल भी बुरा नहीं है। वहीं, हर किसी के लिए दिन में आठ घंटे की नींद पूरी करना भी बहुत जरूरी है। कुछ लोग देरी से सोने के बाद भी सुबह जल्दी उठ जाते हैं। ऐसा सिरकेडिअन रिदम डिसऑर्डर के कारण हो सकता है। 

 


 

Content Writer

Priya verma