वेडिंग में गरारा डालने की सोच रही हैं तो इन Actress से लें इंस्पीरेशन

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 02:04 PM (IST)

फैशन का दौर आए दिन बदलता ही रहता है। आप नए-नए ड्रेसेज वेडिंग फंक्शन के लिए कैरी कर सकते हैं। गरारा भी आजकल के फैशन का एक हिस्सा है। आप वेडिंग में इसे कैरी कर सकते हैं। नवाबी गरारा, लहंगा सूट्स कई तरह के गरारा डिजाइन्स आप शादी में कैरी कर सकते हैं। परफेक्ट साइज का गरारा सेट आपके वेडिंग फंक्शन में चार चांद लगा देगा। तो चलिए आपको कुछ ऐसे गरारा स्टाइल्स बताते हैं जिन्हें आप शादी में कैरी कर सकते हैं। 

गौहर खान 

येलो ग्रीन कलर का कॉम्बिनेशल आपके एक रॉयल लुक देगा। आप इसके साथ हैवी दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। गौहर के इस गरारा ऑउटफिट से आप शादी के लिए इंस्पीरेशन ले सकते हैं। इसे आप अपनी फ्रैंड या फिर बहन की शादी में कैरी कर सकते हैं। 

करिश्मा कपूर 

आप करिश्मा के रेड गरारा लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। यह आपको एक तरह का मॉर्डन लुक देगा। आप इसे वेडिंग में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप मैचिंग ज्वेलरी और सैंडल कैरी करके अपने लुक को और भी बेहतरीन बना सकते हैं। 

एरिका फर्नांडिस 

आप एरिका फर्नांडिस की इस लुक से शादी की ऑउटफिट के लिए इंंस्पीरेश ले सकते हैं। व्हाइट एंड ग्रीन गरारा लुक वेडिंग के लिए एक परफेक्ट चॉइस रहेगा। आप एरिका की तरह साइड लंबी चोटी और क्लच के साथ लुक को ओर भी बेहतरीन बना सकते हैं। 

हिना खान 

आप हिना खान के इस लुक से मेंहदी या फिर हल्दी लुक के लिए इंस्पीरेशन ले सकते हैं। यदि आप मल्टी कलर्स के शौकिन है तो हिना के इस गरारा ऑउटफिट से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। यह गरारा डिजाइन आप हल्दी या फिर मेंहदी फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं। 

परिणीती चौपड़ा 

व्हाइट कलर भी आजकल बहुत ही ट्रैंड में है। अगर आप शादी में व्हाइट कलर का गरारा ऑउटफिट ट्राई करना चाहती हैं तो परिणीती के इस लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। आप ऑल व्हाइट गरारा लुक शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

कियारा अडवानी 

मॉर्डन गरारा में भी अगर आप कुछ यूनिक और लेटेस्ट ट्राई करना चाहती हैं तो कियारा की तरह जैकेट और क्रॉप टॉप के साथ गरारा कैरी कर सकती हैं। यह लुक आपको कंप्लीट मॉडल लुक और रॉयल टच देगा। 

Content Writer

palak