Alphabet Secrets: इन लड़कियों को मिलता है खूब प्यार करने वाला पति

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 05:59 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर बहुत ही खास होता है। इसलिए हिंदू धर्म में कुंडली के अनुसार, ही बच्चे का नामकरण किया जाता है। नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, करियर, पार्टनर और शादी से जुड़ी बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है। अपनी शादी के लेकर लड़कियां कई तरह की ख्वाहिशें रखती हैं। हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसे स्मार्ट और हैंडसम पति मिले। वैसे तो हर लड़की को मनचाहा वर नहीं मिलता लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बताया गया है जिन लड़कियों को सिर्फ मनचाहा वर ही नहीं मिलता बल्कि जीवनसाथी हैंडसम भी होता है। तो चलिए जानते हैं इन अक्षरों के बारे में।

पी नाम की लड़कियां 

जिन लड़कियों का नाम पी से शुरु होता है उन्हें अपने जीवन में मनचाहा वर मिलता है। इन लड़कियों का पार्टनर इनका बहुत ध्यान रखता है। इसके अलावा इनका जीवनसाथी भी बहुत स्मार्ट होता है ऐसे में इनसे दूसरी लड़कियां जैलसी भी करती हैं। 

PunjabKesari

एम नाम की लड़कियां 

यह लड़कियां भी जीवनसाथी के मामले में बहुत ही लकी होती हैं। इनका पति इनकी हर बात सुनता है कोई भी फैसला लेने से पहले वो इनकी सलाह जरुर लेता है। 

ए नाम की लड़कियां 

यह लड़कियों देखने में भी बहुत ही सुंदर होती हैं। इन्हें हर किसी की बहुत परवाह होती हैं। इनके इसी स्वभाव के चलते लोग इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इनका पति हमेशा इनकी हर इच्छाएं पूरी करता है। शादी के बाद इन्हें हमेशा पलकों पर बिठाकर रखता है। 

PunjabKesari

एस नाम की लड़कियां 

इन लड़कियों को भी बहुत प्यार करने वाला पति मिलता है। इनका जीवनसाथी देखने में सुंदर तो होता ही है बल्कि यह बहुत ही बुद्धिमान होता है। हर तरह की परिस्थिति में इनका पार्टनर इनके साथ खड़ा रहता है। यह स्वभाव से भी बहुत ही अच्छी होती हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static