पार्टनर के लिए भाग्यशाली मानी जाती है ये लड़कियां!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 12:38 PM (IST)

हर कोई जिंदगी में एक ऐसे पार्टनर की तलाश करता हैं जो हर हाल में उनका साथ दें। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार, कुछ खास लक्षणों वाली महिलाएं भाग्यशाली मानी जाती है। ये घर-परिवार में एकता बनाए रखने के साथ खुशहाली लाने का काम करती हैं। वे पति के लिए भी बेहद लक्की मानी जाती हैं। ऐसे में इनसे शादी करने के बाद पार्टनर की किस्मत भी चमक उठती हैं। चलिए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में...

ऐसे माथे वाली

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का माथा अधिक चौड़ा, आधे चंद्रमा का आकार लिए हुए और चमकदार हो वे पति के लिए लक्की मानी जाती हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं होती हैं। साथ ही ये लड़कियां पार्टनर की भाग्य चमकाने वाली मानी जाती हैं। ये मेहनती व तेज दिमाग की होती हैं। ऐसे में ये अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करने के साथ परिवारवालों का नाम रोशन करती हैं।

नाक पर तिल

जिन लड़कियों के नाक पर तिल होता हैं वे किस्मत की धनी होती हैं। इनके जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं रहती हैं। ये अपने खुशहाल और मेहनती स्वभाव से जीवन में सफलता को पाती है। अपनी कड़ी मेहनत के चलते ये लड़कियां जीवन में ऊंचाइयों के शिखर को छूती हैं। ये जिस भी घर में जाती हैं वहां अपने साथ खुशियां लेकर जाती हैं।

भौहें एक बराबर दूरी पर हों,

जिन लड़कियों की भौहें एक बराबर दूरी पर हो, एक-दूसरे से अलग न हो और धनुष की तरह झुकी हो वे लक्की मानी जाती हैं। ये अपनी कड़ी मेहनत से जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। इनके शादी करके पार्टनर की किस्मत चमक जाती हैं। ये अपनी घर-परिवार में एकता व खुशहाली बनाएं रखती हैं।

ऐसी आंखों वाली

जिन लड़कियों की आंखें कमल की पंखुड़ियों की तरह और बीच से एकदम सफेद हो वे भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये समाज में खूब मान-सम्मान कमाती है। ये लड़कियां पार्टनर के लिए लक्की मानी जाती है। स्वभाव से खुशमिजाज व मिलनसार होने से ये परिवार को एकजुट रखती हैं।

 

 

 

Content Writer

neetu