चेहरे के इस जगह पर तिल वाली लड़कियां होती हैं पति के लिए लकी

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 01:16 PM (IST)

सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व बताया गया है। इस शास्त्र के जरिए व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी कई चीजों का पता किया जा सकता है। कुछ ज्योतिष चेहरा देखकर व्यक्ति के दिल की बात बता देते हैं। ज्योतिष की मानें तो चेहरे पर काला तिल होना बहुत शुभ होता है। ऐसी लड़कियां जिनके चेहरे पर तिल हो वो पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों के साथ शादी के बाद लड़के की किस्मत ही बदल जाती है। तो चलिए जानते हैं इन लड़कियों की कुछ और खूबियां 

नाक के पास तिल 

ऐसी लड़कियां जिनके नाक के पास तिल होता है यह भी अपने पति के लिए बहुत ही लकी मानी जाती हैं। यह लड़कियां आत्मविश्वास से भरी होती हैं। हर मुसीबत में यह अपने पार्टनर का साथ देती हैं और कभी भी उनके साथ धोखा नहीं करती। 

PunjabKesari

आइब्रो के पास तिल  

आइब्रो के पास भी तिल होना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। जिन लड़कियों की आइब्रो के पास या फिर इसके अंत में काला तिल होता है यह अपने पार्टनर के लिए बहुत लकी होती हैं। इन लड़कियों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इन लड़कियों के साथ शादी करके लड़कों की किस्मत भी बदल जाती है।

ये भी पढ़ें: प्यार में कभी धोखा नहीं देती इस नाम की लड़कियां, पाटर्नर के साथ होती हैं वफादार

होंठों पर तिल 

लड़कियों के होंठो पर तिल होना बेहद शुभ होता है। जिन लड़कियों के होंठो पर तिल हो यह किस्मत से बहुत लकी मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियां अपने पति के लिए भी बेहद लकी साबित होती हैं। इन्हें अपना मनपसंदीदा जीवनसाथी मिलता है। 

PunjabKesari

गाल पर तिल 

लड़कियों के गाल पर तिल होना बहुत लकी माना जाता है। ऐसी लड़कियां जिनके गाल पर तिल हो यह बहुत अच्छी लीडर मानी जाती हैं। यह अपना काम बहुत अच्छे से करती हैं। 

हेयरलाइन पर तिल 

जिन लड़कियों की हेयरलाइन पर तिल छिपा होता है यह भी अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। इन लड़कियों के साथ शादी करके लड़के अपने जीवन में खूब तरक्की और उन्नति हासिल करते हैं। हेयरलाइन में छिपा तिल सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static