Zodiac Alert! नाप-तोल कर प्यार करती है ये लड़कियां

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 11:21 AM (IST)

लड़कियां शॉपिंग करने के वक्त एक बार भी नहीं सोचती है। मगर जब प्यार की बात आ जाए तो वो हर पहलू को परखती है। आज के जमाने में यह कदम हर लड़की के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। वो प्यार में कभी धोका नहीं खा पाएंगी। मगर 12 राशियों में से कुछ ही ऐसी राशि की लड़कियां है जो हमेशा से प्यार को नाप-तोल कर ही करती है। वो किसी के साथ रिश्ते में आ जाने के बाद भी 100 बार सोचती है। हैरत की बात तो यह है कि उनके पार्टनर इस अदा पर भी जान छिड़कते है। यह भी कहा जा सकता है कि वो उनके इसी आदत की वजह से उनसे प्यार करते है। 

वृषभ राशि 
वृषभ राशि की लड़कियां जिनसे प्यार करती है उनके बैकग्राउंड की पूरी जानकारी रखती है। उन्हें उनके पार्टनर के बारें में सबकुछ पता होता है। वो यह भी जानती है कि उनके पार्टनर के भूतकाल में कितने अफेयर रहे है या उन्होंने किस-किस को डेट किया है। वो किसी को भी डेट करना नहीं शुरू कर देती है। पहले वो किसी को दोस्त बनाती है फिर उनसे 3 या 4 साल बाद प्यार करती है। सच में उनके पार्टनर को उन्हें इम्प्रेस करने के लिए बहुत सब्र रखना पड़ता है। 

मीन राशि 
मीन राशि की लड़कियां बहुत ही नेगेटिव सोचती है। वो हर पहलू का बुरा साइड ही देखती है। उन्हें आप जितनी बार समझाले कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है। वो आखिर में यही कहेंगी कि प्यार में आजतक किसी का भला नहीं हुआ है। उन्हें इम्प्रेस करना टेढ़ी खीर के बराबर ही है। 

मकर राशि 
मकर राशि की लड़कियां हर चीज जो नाप-तोल कर करती है। आप उन्हें चलता-फिरता कैलकुलेटर भी कह सकते है। वो अपने पार्टनर से बहुत सारी बातें उगलवा तो लेती है। मगर अपनी बात कहने में सालों-साल लगा देती है। 

कन्या राशि 
कन्या राशि की लड़कियां प्यार में टेस्ट लेने वालों में से होती है। वो हर घडी अपने पार्टनर की परीक्षा ही लेती रहती है। उनका पार्टनर उनकी इस आदत से और ज्यादा इम्प्रेस हो जाता है। मगर जो भी हो कन्या राशि की लड़कियां अगर प्यार में पड़ जाए तो फिर समाज से वो नहीं डरती है। 

कर्क राशि 
कर्क राशि की लड़कियां में बचपना हमेशा जिंदा रहता है। मगर इस बचपने के साथ-साथ वो अपना पूरा दिमाग इस्तेमाल करती है। वो अपने पार्टनर पर कंट्रोल रखना भी जानती है। सच बताए तो वो लड़कों को बहुत देर बाद चांस देती है। 

Content Writer

shipra rana