सिर्फ संतरा में ही नहीं बल्कि इन चीजों में भी पाया जाता है भरपूर Vitamin C

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 11:38 AM (IST)

विटामिन्स और मिनरल्स शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक पोषक तत्व माने जाते हैं। विटामिन्स सी आपको सूर्य की तेज किरणों से बचाने में भी मदद करता है। लेकिन विटामिन सी का नाम सुनते ही सब सिर्फ संतरे का ही सेवन करते हैं। शोध के अनुसार, विटामिन सी में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोशिकाओं को सिगरेट के धुएं, प्रदूषण और सूर्य की तेज किरणों के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं उन फलों के बारें में जिनमें विटामिन सी पाया जाता है...

स्ट्रॉबेरी 

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी के अलावा मैंग्नीज भी पाया जाता है। यह आपके शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है। 

आम 

आम सबको बहुत ही पसंद होते हैं। इनमें भी विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आम एक बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। 

अन्नास 

अन्नास में भी भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसमें एंजाइम ब्रोमेलैन नाम का पोषक तत्व भी पाया जाता है जो आपके शरीर में प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। यह फल रसदार होने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी माना जाता है। 

अमरुद 

अमरुद को विटामिन सी का पावरहाउस माना जाता है। इसमें सेवन से आपके इम्यूनिटी मजबूत होती है। वजन घटाने और डायबिटीज जैसी समस्या में भी यह फल बहुत ही फायदेमंद होता है। 

कीवी 

शोध के अनुसार, कीवी आपके नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। यदि आपको नींद नहीं आती तो आप इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला सेरोटोनिन नामक का पोषक तत्व आपके नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

पपीता 

पपीते में भी विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंजाइम के पपैन और काइमोपैपेन नाम के तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। 

आड़ू

आड़ू में भी विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। गर्मियों के दिनों में आप इस मीठे फल का सेवन कर सकते हैं। आप इसका सेवन स्नैकस की तरह भी कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। 


 

Content Writer

Vandana