Pregnancy में महिलाएं इन फलों से बना लें दूरी, मिसकैरेज का है खतरा

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 01:51 PM (IST)

प्रेगनेंसी के दौरान वैसे तो महिलाओं को फल, सब्जियों और साबुत अनाज खाने को कहा जाता है क्योंकि उसमें पोषक तत्व होते हैं , लेकिन कुछ ऐसी फल और सब्जियां हैं जिसका प्रेगनेंसी में सेवन करना सही नहीं माना जाता। ये फल दोनों मां और बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। आईए जानते है इनके बारे में।

अनानास

प्रेगनेंट महिलाओं को इससे दूर रहना चाहिए क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में ब्रोमलिन होता है। ये एंजाइम गर्भशय ग्रीवा को मुलायम कर देता है जिससे गर्भाशय में संकुचन पैदा हो सकता है। इसकी वजह से जल्दी प्रसव पीड़ा शुरु हो सकती है जो कि मां और बच्चे के लिए सही नहीं है।

पीपता

इस फल में उच्च मात्रा में माइक्रोन्यूट्रिएंटस से युक्त होते है और इसमें शरीर के लिए जरुरी विटामिन भी होते हैं। हालंकि प्रेगनेंट महिलाओं को पपीता खाने की सलाह नहीं दी जाती है।  पपीते के चलते शरीर का तापमान बढ़ जाता है जो कि प्रेगनेंसी के लिए ठीक नहीं है। इसके आलवा पपीते में लैटक्स भी ज्यादा मात्रा में होता है जिससे मिसकैरेज हो सकता है। पका हो या कच्चा पपीता, इसके सेवन से बचें।

अंगूर

वैसे तो अंगूर सबसे पौष्टिक फलों की लिस्ट में आता है लेकिन एक्सपर्टस का मानना है कि प्रेगनेंट महिलाओं को अंगूर नहीं खाने चाहिए। इसमें रेसवेराट्रोल नामक तत्व की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो की मां और बच्चे के लिए जहरीला होता है। वहीं क्योंकि प्रेगनेंसी में पाचन तंत्र कमजोर होता है इस वजह से भी अंगूर से बचाना चाहिए।

केला

अगर आप प्रगनेंट हो और साथ ही आपको एलर्जी, डायबिटीज या जेस्टेशनल डायबिटीज है तो केला से बचना चाहिए। केले में चिटिनेस होता है जो कि लैटक्स जैसा तत्व है और मां और बच्चे की सेहत के लिए सही नहीं।

तरबूज

प्रेगनेंसी में तरबूज खाने से ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ जाता है , इसलिए अच्छा होगा कि प्रेगनेंसी में आप इसका सेवन ना करें। 
 

Content Editor

Charanjeet Kaur