दुनिया की इन 4 जगहों में दफन हैं गहरे राज, इंसान के जाने पर है रोक

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 12:41 PM (IST)

घूमने-फिरने के शौकीन नई और रोमांच से भरपूर जगहों पर जाना पसंद करते हैं। दुनिया में ट्रेवलिंग प्लेस ऐसे हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ थोड़े खतरनाक भी हैं।  एंडवेंचर के शौकीन कुछ लोग तो रिस्क वाली जगहों पर जाने से भी नहीं डरते और कुछ अलग तरह का एक्सपीरियंस पाना चाहते हैं, जो इससे पहले उन्हें कभी भी न मिला हो। आइए जाने दुनिया के कोनों में मौजूद कुछ खतरनाक लेकिन दिलचस्प जगहों की खासीयत के बारे में, जहां इंसान के जाने की मनाही है। 


1. स्नेक आइलैंड, ब्राजील


इसके नाम से ही पता चलता है कि ब्राजील में स्थित यह आइलैंत सांपों से भरा होगा। इस छोटे से आइलैंड पर लगभग 20 लाख सांपों का कब्जा है। यहां पर दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल गोल्डन पिट वाइपर भी भारी तादाद में मौजूद हैं। यहां पर एक्सपर्च रिसर्चस और नेवी ऑफिसर्स ही गए हैं। आम इंसान के यहां जाने की मनाही है। 
 

2. वेटिकन सीक्रेट आर्काइव, रोम


रोम बहुत खूबसूरत देश है लेकिन रोम में स्थित वेटिकन सीक्रेट आर्काइव को अब दीवारों में दफन कर दिया गया है। कहा जाता है कि इसमें ऐतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद है। यहां पर किसी के जाने की मनाही है। 


3.  ईसा श्राइन, जापान


जापान अपने आप में अलग तरह की खासियत रखता है। हर साल भारी तादाद में पर्यटक वहां घूमने के लिए जाते हैं। जापान में मौजूद श्राइन देवी अमातेरसु-ओमीकामी को समर्पित है। यह जगह बहुत पुरानी है, कहा जाता है कि इसका निर्माण तीसरी शताब्दी में करवाया गया था। अब इसकी इमारत पूरी तरह से जरजर है। यहां जाना रिस्क से कम नहीं है। 


4. स्वॉलबोर्ड ग्लोबल सीड, नॉर्वे


कुदरती खूबसूरत के लिए जाना जाने वाला नॉर्वे पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां पर स्वॉलबोर्ड ग्लोबल सीड नाम के बैंक में 4 हजार अलग-अलग प्रजाति के बीजों के 8,40,000 सैम्पल रखे हैं। इस सैम्पलों के रखने के मकसद प्राकृतिक आपदा या मुश्किल में बीजों को सुरक्षित रखना है।

 


 

Punjab Kesari