मौसम के कारण होने वाली एलर्जी से छुटकारा दिलाएंगे ये आहार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 06:19 PM (IST)

मौसम में बदलाव आने के कारण कुछ लोगों को जल्दी एलर्जी हो जाती है। इसका कारण शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की कमी है। जिससे रोगो से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए शरीर में विटामिन सी की मात्रा का होना बहुत जरूरी है। इस विटामिन में पाया जाने वाला तत्व जल में घुलनशील होता है। आइए जानें बदलते मौसम में भी खुद को हैल्दी रखने और एलर्जी से बचने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना बैस्ट है। 

 

विटामिन सी का करें सेवन


स्वस्थ रहने के लिए कैल्शियम,आयरन, खनिज पदार्थों के साथ-साथ विटामिन सी भी शरीर के लिए जरूरी तत्वों में से एक है। यह कोशिकाओं और ऊत्तकों की वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए खट्टे फलों का सेवन करें। यह दांतों और मसूढ़ों को मजबूती प्रदान करने में भी सहायक है। विटामिन सी से युक्त विटामिन का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है। 

 

खाएं ये फ्रूूट


नींबू,संतरा,मौसमी,आंवला,अन्नानास,टमाटर जैसे फलों का सेवन करें। रोजाना सुबह आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से ज्यादा फायदा मिलता है। आप इसकी जगह आंवले का जूस भी पी सकते हैं। 

 

हरी सब्जियां है बैस्ट


हरी पत्तेदार सब्जियां इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए बैस्ट है। हरा धनिया,सहजन की पत्तियां,पुदीना आदि का सेवन करें।  


अंकुरित दालें


विटामिन सी में स्कॉर्बिक एसिड नाम का तत्व पाया जाता है। दहीं,अंडे,दूध में यह विटामिन नहीं होता। अंकुरित अनाज और च्यवनप्राश में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस मौसम में इन चीजों को आहार में जरूर शामिल करें। 

 

Content Writer

Priya verma