प्रेग्नेंसी में बच्चे का पोषण छीन लेगें आपके ये फेवरेट फूड्स! - Nari

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 05:06 PM (IST)

प्रेग्नेंसी में मां की डाइट का पोषण बच्चे को भी मिलता है। यही वजह है कि गर्भवती महिला अपनी तरफ से हैल्दी फूड का सेवन करती है ताकि बच्चा हृष्ट-पुष्ट पैदा हो। इस समय बैलेंस डाइट का सेवन करना बहुत जरूरी है। जरूरत से ज्यादा कुछ चीजों का सेवन प्रेग्नेंसी में नुकसान भी पहुंचा सकता है। इससे बच्चे का विकास प्रभावित होता है। 


1. सफेद चावल 
चावल लोग बहुच चांव से खाते हैं। इनमें उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो शरीर से शूगर तैयार कर लेता है। जिससे ब्लड शूगर का लेवल बढ़ने लगता है। वहीं, चावल कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्त्रोत है। कुछ औरतों को प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज की समस्या हो जाती है, उन्हें सफेद चावल खाने से परहेज करना चाहिए। इसकी जगह पर ब्राउन राइस खाएं। 


2. मैदा
बेकरी फूड्स जैसे ब्रेड,बिस्किट, पास्ता, खताई आदि मैदे से बनाई जाती हैं। इसके अलावा बर्गर,पिज्जा, पेस्ट्री आदि में भी मैदा बहुत मात्रा में होता है। इस तरह का खाना ज्यादा खाने से कैलोरी बढ़ने लगती है। मोटापे से बचना है तो इसकी जगह पर ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं। 


3. अपाश्चराइज्ड दूध
प्रेग्नेंसी में अपाश्चराइज्ड यानि कच्चा दूध आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बैक्टीरिया गर्भनाल तक पहुंच कर बच्चे के तंत्रिका संबंधी विकास को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।


4. नमक
सोडियम शरीर के लिए जरूरी तत्वों में से एक है लेकिन इसकी जरूरत से ज्यादा मात्रा बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। इसका बैलेंस होना बहुत जरूरी है सोडियम की कमी से शरीर में तरल तत्व की कमी हो सकती है। 


5. चीनी
चीनी के जरिए शरीर को ग्लूकोज मिलता है। जरूरत से ज्यादा मीठी चीजों का सेवन डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए अतिरिक्त चीनी का सेवन करने से परहेज करें। 

 


 

Content Writer

Priya verma