Hips के फैट को बहुत जल्दी कम करते हैं ये आहार

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2017 - 11:55 AM (IST)

बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से लोगों को मोटापे की समस्या हो जाती है। सबसे ज्यादा मोटापा कूल्हों और पेट पर ही देखा जाता है। कूल्हों पर जमा चर्बी की वजह से पर्सनेलिटी भी खराब हो जाती है और कपड़ों की फिटिंग भी सही नहीं आती। कूल्हों की चर्बी को कम करने के लिए लोग सैर करते हैं और जिम में जाकर पसीना बहाते हैं। ऐसे में वर्कआउट के साथ-साथ डाइट में कुछ चीजें भी शामिल करें जिससे चर्बी बहुत जल्दी घटती है। आइए जानिए किन चीजों को खाने से हिप्स के फैट को कम किया जा सकता है।

1. खीरा
खीरे में काफी मात्रा में फाइबर होते हैं और कैलोरी बहुत कम होती है जो हिप्स के फैट को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में वर्कआउट के साथ-साथ रोजाना दिन में एक बार खीरा खाना फायदेमंद रहता है।

2. पालक 
इसमें मौजूद फाइबर शरीर में फैट कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से सिर्फ कूल्हों का ही नहीं बल्कि जांघों और पेट की भी चर्बी कम होती है।
3. सूखे मेवे
सूखे मेवों में काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो कूल्हों और पेट का फैट बहुत जल्दी कम करते हैं।

4. नींबू पानी
इसमें मौजूद विटामिन सी हिप्स का फैट बर्न करने में बहुत मदद करते हैं। रोजाना दिन में 1-2 बार नींबू पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद रहता है।

5. मछली
मछली खाने से भी कूल्हों और जांघों का फैट कम होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।


 

Punjab Kesari