करियर में तरक्की के साथ-साथ घर में आएगी सुख-समृद्धि, जरुर रखें फेंगशुई की ये 6 चीजें

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 12:28 PM (IST)

वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई शास्त्र भी भारत में काफी प्रचलित माना जाता है। यह चीनी शास्त्र है जो सुख-समृद्धि के साथ-साथ घर में पैसे का आगमन भी करता है। यदि इस शास्त्र के अनुसार, घर में चीजें रखी जाए तो गुडलक आता है और घर के सदस्यों की भी तरक्की होती है। फेंगशुई शास्त्र में सौभाग्य प्राप्त करने के लिए कई सारे उपाय भी बताए गए हैं इन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में...

फिश एक्वेरियम 

घर में फिश एक्वेरियम रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, छोटी-छोटी मछलियां कामयाबी का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसे में इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है और व्यक्ति की तरक्की भी होती है। 

PunjabKesari

विंड चाइम 

घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए विंड चाइम बहुत ही शुभ मानी जाती है। इसकी घंटियां जब आपस में एक-दूसरे से टकराती हैं तो घर में मधुर ध्वनि निकलती है। यह मधुर आवाज घर के सदस्यों का मानसिक शांति देती है और घर में रहने वाले लोगों में एक पॉजिटिव एनर्जी भी भर देती है। 

लाफिंग बुद्धा 

लाफिंग बुद्धा घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र में इसे गुडलक और पॉजिटिव एनर्जी का स्त्रोत माना जाता है। ऐसे में इसे घर की ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर घर में आने वाले सदस्यों की पहली नजर इस पर पड़े। 

PunjabKesari

फेंगशुई कॉइन 

घर में फेंगशुई कॉइन रखना भी काफी शुभ माना जाता है। लाल रंग के रिबन में बांधकर इन्हें आप घर के दरवाजे के हैंडल में लटका दें। इससे घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है और व्यक्ति की धन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। 

बैंबू ट्री 

घर की नेगेटिविटी दूर करने के लिए बैंबू ट्री बहुत ही शुभ मानी जाती है। घर में इसे रखने से पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है व्यक्ति को जीवन में भी तरक्की मिलती है। इसे आप घर के ड्राइंग रुम में रख सकते हैं। 

PunjabKesari

फेंगशुई कछुआ 

फेंगशुई कछुआ पॉजिटिव एनर्जी और लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में रखने से व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है करियर में भी तरक्की मिलती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static