2017 में खूब चलेंगे ये मेकअप ट्रैंड्स

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2017 - 06:32 PM (IST)

फैशन: फैशन ट्रैंड आए दिन बदलता रहता है, यहां हम प्रकृति बदलाव की नहीं बल्कि कपड़े या मेकअप को फैशन ट्रैंड की बात कर रहे है। 2016 में कई नए-नए फैशन ट्रैंड आए और लोगों ने इनको खूब फॉलो भी किया। ऐसे ही इस बार 2017 में भी कुछ मेकअप ट्रैंड अपनी जगह बना रहे है और लोग पुराने फैशन को भूल इनको काफी पसंद भी कर रहे है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मेकअप के बारे में बताने जा रहे है, जिनको 2017 में काफी फॉलो किया जा रहा है। 

 


1. आइब्रो

2016 में पेंटेड आइब्रो मतलब आइब्रो को पैंसिल मोटा करने का काफी ट्रैंड रहा लेकिन इस बार यह नहीं बल्कि नैचुरल आइब्रो को ज्यादा पसंद किया जाएंगे। 

2. आई-लेशेज 

पिछले साल 2016 में नैचुरल आई-लेशेज को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन इस बार इसके बजाएं, डॉल आई-लेशेज को ज्यादा अहमियत दी जाएगी। 

3. मस्कारा

मस्कारे की बात करें तो 2016 में लड़कियां बिना मेकअप के भी ब्राइट मस्कारा लगाने पसंद करती थी लेकिन अब 2017 में ब्राइट मस्कारे की जगह पेस्टल टोन मस्कारें ने ले ली है। 

4 फैशिअल टोन
 
2016 में कांउटूरिंग(contouring) मेकअप को लड़कियों ने काफी फॉलो किया क्योंकि इससे चेहरे के मोटापा आसानी से छिपाया जा सकता है,  लेकिन इस बार इस मेकअप ट्रैंड की जगह सिंपल मेकअप लेगा। 

5. लिपस्टिक 

अगर लिपस्टिक की बात करें तो पिछले साल 2016 में मैट लिपस्टिक काफी ट्रैंड में रही लेकिन इस बार इसकी जगह लड़कियां ग्लॉसी लिपस्टिक को काफी पसंद कर रही है। 

5. लिपस्टिक शेड्स 

पिछले साल वाइन शेड्स ने काफी धूम मचाई हुई थी लेकिन 2017 में बेर कलर्ड (Berry colored) लिपस्टिक शेड्स का काफी ट्रैंड रहेंगा। शादियों के सीजन में इस शेड्स को काफी पसंद भी किया जा रहा है। 

6. रेट्रो वेव्स हेयर (retro waves) 

पिछले साल 2016 में बॉलीवुड डीवा से लेकर बाकी लड़कियों तक ने रेट्रो वेव्स हेयर को काफी प्रैफर किया लेकिन 2017 में लड़कियों इसकी जगह फाइन कर्ली हेयर(Fine Curly Hair) को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 
 

Punjab Kesari