इंडियन स्किन टोन के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं ये आईशैडो कलर

punjabkesari.in Wednesday, May 02, 2018 - 05:27 PM (IST)

लड़कियां आंखों को सुंदर और आकर्षित दिखाने के लिए आईलाइनर और आईशैडो्ज का इस्तेमाल करती हैं। पार्टी हो या कैजुअल लुक, लड़कियां रोज गोल्ड या क्लासी आईशैडो लगाकर खुद को खूबसूरत दिखाती है। पार्टी या फंक्शन में आईशैडो के बिना मेकअप अधूरा लगता है लेकिन कई बार लड़कियों को समझ नहीं आता की उनकी इंडियन स्किन टोन पर कौन-सा आईशैडो सूट करेगा। अगर आप भी इसे लेकर कन्फ्यूज हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको आईशैडो के ऐसे कलर बताएंगे, जोकि हर इंडियन स्किन टोन पर जंचेंगे।
 

1. ब्लू
ब्लू कलर का आईशैडो आपकी इंडियन स्किन टोन को ग्लैमरस लुक देगा। इसे बोल्ड न दिखाने के लिए आप हल्के ब्लू रंग का इस्तेमाल करें। मैचिंग ड्रैस के साथ ब्लू रंग का आईशैडो आपको बुत सूट करेगा।

2. ग्रीन
ट्रेंडी ग्रीन कलर आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ा देगा। आप लाइट से डार्क या एमरल्ड ग्रीन रंग के आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। नाइट पार्टी या फंक्शन के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट कलर है।

3. लाइट ऑरेंज
अगर आप ज्यादा ब्राइट कलर नहीं लगाना चाहती है तो आप इस रंग का आईशैडो भी चूज कर सकती हैं। यह ट्रेंडी आईशैडो कलर आपकी इंडियन स्किन टोन की खूबसूरती को उभार कर दिखाएंगे।

4. पर्पल
सबसे अलग और बोल्ड लुक के लिए आप पर्पल कलर का आईशैडो भी लगा सकती हैं। अगर आपकी शादी होने वाली है तो आप गोल्ड की जगह ये ट्रेंडी आईशैडो ट्राई करें। इंडियन स्किन टोन के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है।

5. रोज गोल्ड
खुद को क्लासी लुक देने के लिए आप इस आईशैडो का इस्तेमाल करें। आप इसे ऑफिस या कॉलेज लुक के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

Punjab Kesari