छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए ट्राई करें ये ट्रिक्स

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2017 - 05:57 PM (IST)


पंजाब केसरी (फैशन) : आंखें चेहरे का सबसे आकर्षित हिस्सा है। इनसे ही चेहरे की सुंदरता बढ़ती है लेकिन कुछ लड़कियों की आंखें छोटी होती हैं। जिस कारण उनकी लुक उभर कर सामने नहीं आती। ऐसे में आंखों पर स्‍पैशल आईमेकअप करने की जरुरत होती है। जिससे आंखें बड़ी और आकर्षक दिखने लगती हैं। आइए जानते हैं कुछ मेकअप टिप्स जिससे छोटी आंखें में बड़ी दिखाई देंगी। 
1.प्राइमर और फाउंडेशन


यह आईमेकअप का सबसे पहला स्‍टैप होता है इसलिए पहले आंखों के आसपास प्राइमर और फाउंडेशन को लगा लें। इसकी मदद से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल और दाग-धब्‍बे छुप जाते हैं।
2.मस्कारा 


मस्कारे के इस्‍तेमाल से छोटी आंखों की सुंदरता बढ़ाई जा सकती है। मस्कारा आंखों पर ऊपरी और निचली पलकों पर लगाया जाता है। इसे लगाने से आंखों की पलकें सीधी हो जाती है और वह बड़ी दिखती है। आप पलकों को घुमाकर भी कर्व मस्कारा लगा सकती है, इससे नया लुक आता है। 
3.आईलाइनर 


छोटी आंखों पर लाइनर लम्‍बाई में लगाना चाहिए। इससे आंखें बड़ी दिखती है। छोटी आंखें होने पर कभी भी आंखों के निचले हिस्‍से पर लाइनर न लगाएं। 
4.आईशैडो 


आईशैडो लगाने से छोटी आंखें बड़ी दिखने लगती है। हमेशा आईशैडो को लाइनर और मस्कारा लगाने के बाद ही लगाएं।
5.शिमर 


छोटी आंखों पर शिमर का इस्‍तेमाल करना अच्‍छा होता है। यह एक चमकीला ड्राई पाउडर होता है जो आंखों में स्‍पार्कल इफेक्‍ट देता है। इसका इस्‍तेमाल सिर्फ पलकों पर होता है।


 

Punjab Kesari