प्रैग्नेंसी में रहना चाहती हैं फिट तो जरूर करें ये एक्सरसाइज

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2017 - 04:06 PM (IST)

पेरेंटिंग: गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इन दिनों में महिलाओं को हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। एक्सरसाइज करने से महिलाओं को काफी फायदे मिलते हैं, एक तो वह शारीरिक रूप से फिट रहती हैं और दूसरा उनकी मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। गर्भवती महिलाओं को रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करनी चाहिए। जरूरी नहीं है कि एक्सरसाइज करने के लिए आपको जिम जाना पड़े। कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी हैं जो घर पर रह कर भी बड़ी आसानी से की जा सकती हैं। 

 

1. गर्दन 

सबसे पहले सिर को थोडा नीचे झुकाकर पहले दाएं कंधे की तरफ ले जाएं और फिर बीच में लाकर बाएं कंधे की तरफ ले जाएं। इसी तरह 4-5 बार करें। ऐसा करने से आपको काफी रिलैक्स फील होगा।

2. कंधा 

कंधो को आगे की और लाकर ऊपर उठाकर कानों की तरफ गोल-गोल घूमाएं। इसी तरह धीरे-धीरे यह प्रक्रिया 4-5 बार दोहराएं। 

3. पैर 

सबसे पहले आराम से किसी कुर्सी पर बैठ जाएं और पंजो का बड़ा गोला बनाते हुए घुमाएं। दूसरे पंजे को भी इसी तरह से इस्तेमाल करें। 

4. सैर 

गर्भावस्था मेें सैर करनी भी बहुत जरूरी है। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर सैर करें। इससे शरीर में चुस्ती बनी रहेगी। 

5. प्रीनेटल योग

ये भी एक हेल्दी एक्सरसाइज है। इससे आपको आराम मिलता है, लचीलापन बढ़ता है और सांस लेने की क्षमता में सुधार होता है।

Punjab Kesari