इम्युनिटी सिस्टम को खराब कर सकती हैं खाने की ये आदतें

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 10:59 AM (IST)

लोगो का लाइफस्टाइल आजकल बहुत व्यस्त होता जा रहा है। लोग अपने काम में इतने बिजी हो गए हैं कि उन्हें अपने लिए समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। अपनी सेहत की तरफ तो वह बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते। खुद खाना बना कर खाने की बजाए बाजार का बना फास्ट फूड,पैकिंग वाली चीजें,मसाले दार भोजन अपने आहार में शामिल करते हैं। ये खाने में चाहे स्वादिष्ट होेते हैं लेकिन सेहत की मामले में यह बिल्कुल भी अच्छे नहीं है। इनमें प्रोटीन और विटामिन की मात्रा न के बराबर होती है, जिसके कारण व्यक्ति को बहुत सारी बीमारियां होने लगती हैं। क्योंकि इससे प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। आज हम आपको फास्ट फूड खाने से होने वाले बीमारियों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इनको खाने से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में।

 

एक रिसर्च में चूहों को कुछ दिनों एक एेसा खाना खाने को दिया जिसमें फाइबर, विटामिन और प्रोटीन की मात्रा कम थी। कुछ दिनों बाद उन चूहों की जांच करने से यह बात साबित हुई की इस खाने को खाने से इम्युनियम सिस्टम खराब होने के साथ ही डायबटीज टाइप 2 की जैसी बीमारियां हो सकती है। इसके अलावा भी फास्ट फूड खाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती है। आइए जानते हैं उन समस्याओं के बारे में।


 

1.इम्युनिटी सिस्टम में गड़बड़ी
रिसर्च में बताया है कि जिन लोगों को फास्ट फूड खाने की लत होती है उनका इम्यूनियम सिस्टम कमजोर होता चला जाता है जिसे व्यक्ति बीमार रहने लगता है।कुछ लोगों एेसे भी होते हैं, जिनको फास्ट फूड खाने की इतनी आदत होती है कि वह सुबह और शाम दोनों टाइम इसका ही सेवन करते हैं, जिससे बाद में खाना पचाने की क्षमता खराब होने लगती है।   

 

2. डायबिटीज 
फास्ट फूड का सेवन करने से बच्चों में डायबिटीज टाइप 2 के होने का खतरा रहता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इस तरह का खाना न खाएं। 

 

3. वजन बढना


फास्ट फूड को खाने से धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है। वजन के कारण शरीर को बहुत सी बीमारिया होने लगती है। इससे वजन बढ़ने का साथ ही दिल से संबंधित बीमारियां भी होने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए फास्ट फूड का सेवन करना बंद कर दें।

 

4. स्ट्रोक
जरूरत से ज्यादा और लगातार जंक फूड खाने से ब्लड सर्कुलेशन रूक जाता है, जिससे खून दिमाग तक नहीं पहुंच पाता। कई बार लकवा या व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। 

 

5. अस्थमा


अस्थमा की बीमारी आजकल बच्चों को भी होने लगी है। इसका कारण फास्ट फूड का सेवन करना भी हो सकता है। जिनको पहले से अस्थमा की समस्या हो उनको फास्ट फूड बिल्कुल ही नहीं खाना चाहिए।

 

6. लिवर की बीमारिया
फास्ड फूड खाने से शरीर में फैट की अधिकता हो जाती है, जिससे कई बार लिवर खराब   होने लगता है।

 

7. कैंसर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के बढ़ने का एक कारण फास्ड फूड भी हो सकता है इसलिए फास्ट फूड खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।

 

Punjab Kesari