कैमिकल स्प्रे नहीं, इन चीजों से मच्छरों को कहें बाय-बाय

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 01:26 PM (IST)

गर्मियों और मानसून के मौसम में मच्छरों का आंतक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात मच्छर साफ पानी में ही पनपते हैं। इनके काटने से मलेरिया होने का खतरा बहुत होता है। मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए लोग मंहगे-मंहगे स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। मगर कई बार इन दावईओं के छिड़काव से हमारी हैल्थ पर असर पड़ने लगता है। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके भी मच्छरों को घर से दूर भगा सकते हैं। इनका इस्तेमाल करने से कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं होगा। 

मच्छर भगाने का घरेलू उपाय (Home Remedies For Mosquitoes)

1. कोयला  और संतरा


मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए कोयले में संतरे के छिलके डालकर जलाएं। अब इस धुएं को पूरे घर में फैलाएं। एेसा करने से मच्छर दूर भाग जाएंगे। 

2. कपूर 


कपूर मच्छरों को घर से भगाने के लिए सबसे सस्ता और टिकाऊ उपाय है। सिर्फ 1 कपूर कमरे में जलाने से 15 से 20 मिनट में मच्छर घर से भाग जाएंगे। इस उपाय को करने के बाद आपको कुछ और करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

3. तुलसी


तुलसी का पौधा भी मच्छरों को घर से बाहर भगाने में हैल्पफूल है। तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख दें। तुलसी की सुगंध मच्छरों को घर से दूर रखने का काम करती है। आप चाहें तो घर में नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। 

4. लहसुन


लहसुन की बदबू से भी मच्छर दूर भागते हैं। लहसुन को पीसकर उसको पानी में उबाल लें। अब इस पानी को कमरे के कोनों में छिड़क दें। आप इस पानी को अपने शरीर में भी लगा सकते हैं। 

5. लैवेंडर 


मच्छरों को लैवेंडर की गंध भी पसंद नहीं होती। इसलिए आप अपने घर में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है। 

6. नीम 
नीम और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। अब इस तेल को अपने शरीर पर लगा लें। इसको लगाने के तकरीबन 8 घंटे तक मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे। 


 

Content Writer

Nisha thakur