एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में दर्द से राहत दिलाएंगे ये टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 11:15 AM (IST)

वजन कंट्रोल करने व बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए लोग एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। मगर एक्सरसाइज के शुरुआती दिनों में अक्सर मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है। इसके कारण कई बार वर्कआउट करने का मन ही नहीं करता है। मगर इसका मतलब यह नहीं कि वर्कआउट करना छोड़ दें। ऐसे में आप दर्द से आराम पाने के लिए कुछ खास टिप्स अपना सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

धीरे–धीरे करें वर्कआउट शुरूआत

अगर आप पहली बार एक्सरसाइज कर रहे हैं तो वाॅर्मअप से शुरूआत करें। इस दौरान अपनी सांसों पर पूरा ध्यान दें कि आप बराबर मात्रा में सांस लें और छोड़े। इससे आपको एक्सरसाइज के बाद दर्द होने की परेशानी कम रहेगी।

PunjabKesari

मसाज करें

शरीर की तेल से मसाज करें। आप इसके लिए परिवार  के किसी सदस्य की मदद ले सकती है। इसके अलावा स्पा लेना भी सही रहेगा। इससे आपकी मांसपेशियों व हड्डियों का दर्द कम होगा। साथ ही आपको रिलैक्स महसूस होगा।

चेरी जूस

मांसपेशियों के दर्द से आराम दिलाने में चेरी जूस बेहद कारगर माना गया है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

आइस पैक

आप चाहे तो दर्द कम करने के लिए आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकती है। आपको बाजार में आइस पैक आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा बर्फ को कॉटन के कपड़े या टॉवल में लपेट कर भी आप थोड़ी देर दर्द वाले हिस्से पर लगा सकती है।

गरम पानी से नहाए

एक्सरसाइज के बाद शरीर व मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी से नहाएं। इसके लिए गर्म पानी में कुछ बूंदें अरोमा तेल की मिलाकर 4-5 मिनट तक रहने दें। बाद में इस पानी से नहाएं। इससे आपको दर्द से जल्द ही आराम मिलेगा।

PunjabKesari

तरल पदार्थों का सेवन करें

शरीर में पानी की कमी होने पर भी दर्द का एहसास होता है। इसलिए खासतौर पर वर्कआउट दौरान व बाद में पानी पीते रहिए। इसके अलावा आप ताजे फल व सब्जियों का जूस, स्मूदी आदि का सेवन जरूर करें। इससे आपको सभी जरूरी तत्व आसानी से मिलेंगे। इसके साथ ही आपकी इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होगी।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static