Navratri 2024: नवरात्रि के दिनों में यह Dress आपको दिखाएंगी सबसे अलग

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 03:10 PM (IST)

नारी डेस्क : नवरात्रि के 9 दिनों में विशेष रूप से माता रानी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व पर महिलाएं सजती-सर्वती है और अपनी संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते हुए ही कपड़े पहनती है। नवरात्रि के दिनों में महिलाएं खासतौर से कपड़ों में रेशमी फैब्रिक, कढ़ाई, और चमकीले रंगों का उपयोग ही करती है, जो इस पर्व की रौनक को बढ़ाते है। इस लेख के ज़रिए, आप खूबसूरत और पारंपरिक पोशाकों का चयन करें और खुशियों को साथ माता शक्ति के नौ रूपों की आराधना करें।  

लॉन्ग कुर्ती और जींस

नवरात्रि में आप लॉन्ग कुर्ती और जींस पेयर कर सकती हैं। यह लुक आपको डिसेंट और स्टाइलिश रूप देगा। कुर्ती के रंगों में आप लाल, नीला, पीला और हरा या फिर येलो रंग का चयन कर सकती हैं। जींस में आप कोई भी लाइट ब्लू या डार्क ब्लू रंग की जींस का उपयोग करें। अगर आप कुर्ती के उपर से गुजराती जैकेट पहनती हैं तो यह आपकी लुक को और भी दिलचस्प बनाएगा। लॉन्ग कुर्ती और जींस, एक स्मार्ट और ट्रेंडी लुक बनाने का बेहतरीन तरीका है।

PunjabKesari

शरारा और गरारा

शरारा और गरारा आपको बहुत ही सुंदर फेस्टिव लुक देगा। शरारा या गरारा एथिनिक ड्रेसेस में से एक है। यह आपकी ड्रेस को सबसे अलग रूप देगा। शरारा और गरारा में आप कोई भी चमकीले रंग पहन सकती हैं। शरारा का फ्लेयर्ड पैटर्न और गरारा की लहरदार सिल्हूट आपको एक राजकुमारी का लुक देगा। यदि आप कुछ विशेष चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी या मिरर वर्क वाले शरारे या गरारे चुनें। अगर आप चाहती हैं कि आप नवरात्रि की पूजा में सबसे यूनिक और सुंदर लगें तो आप शरारा या फिर गरारा ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari

साड़ी देगी पारंपरिक लुक

महिलाओं की हमेशा से पहली पसंद साड़ी ही रही है। साड़ी सबसे क्लासिक और ग्रेसफुल अटायर है। नवरात्रि के पर्व पर साड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। साड़ी का रंग पिंक, रेड, हरा या ओरेंज सुंदर रहेगा। ये रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक होते हैं। राजस्थानी बांधनी साड़ी भी आप पहन सकती हैं। साड़ी  इंडियन ट्रेडिशन और धार्मिक लिहाज में फिट बैठेगी। चांदबाली, चूड़ियां और कड़ा आपकी साड़ी को और भी एलिगेंट  बनाएगा।

PunjabKesari

लॉन्ग स्कर्ट और टॉप के साथ श्रग

लॉन्ग स्कर्ट और टॉप के साथ श्रग नवरात्रि के त्योहार पर सबसे आकर्षक ड्रेस है। यह लुक न केवल स्टाइलिश है, बल्कि बहुत आरामदायक भी है, जिससे आप गरबा भी बहुत आसानी से खेल सकती हैं। लाॅन्ग स्कर्ट, क्राॅप टाॅप और उसके ऊपर से कलरफुल श्रग आपको बहुत ही प्यारा लुक देगा। इसके साथ आप मिनिमल मेकअप करके अपनी ड्रेस को  बहुत ही सुंदर लुक दें सकती हैं। ज्वेलरी में, आप कुछ लाइट एथिनिक इयररिंग्स और कंगन पहन सकती हैं।

PunjabKesari

लहंगा देगा परफेक्ट लुक

महिलाएं अक्सर लहंगा शादियों में या फंक्शन में डालती हैं पर लहंगे को आप नवरात्रि के पर्व पर भी पहन सकती हैं। मल्टी लेयर्ड और फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा नवरात्रि के पर्व पर बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक देगा।आप लहंगे को एक खूबसूरत चोली के साथ पेयर कर सकती हैं, जिसमें एम्ब्रॉयडरी या मिरर वर्क हो। यह न केवल आपके लुक को बढ़ाएगा, बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगा। लहंगे के साथ एक खूबसूरत दुपट्टा भी शामिल करें, जो आपकी आउटफिट को और भी ग्रेसफुल बनाएगा।

PunjabKesari

नवरात्रि के पर्व पर माता रानी की पूजा-अर्चना करें और साथ ही में अपना खूबसूरत और डिसेंट ड्रेसअप करें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static