Modern Bride को है ब्राइडल लुक की तलाश, तो इन दिवाज के सफेद जोड़े पर जरूर डालें एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 03:02 PM (IST)

मॉडर्न जमाने के साथ अब दुल्हनें भी मॉडर्न और बिंदास हो गई हैं। वो जमाना और था जब लड़कियां परिवार वालों के कहने पर कुछ भी पहन लिया करती थी। अब फैशन के साथ- साथ Comfort का भी खूब ध्यान दिया जाता है। तभी तो आज कल दुल्हनें भारी-भरकम लहंगे को छोड़ लाइट कलर के लहंगे पहनना पसंद कर रही हैं। इन फैशन ट्रेंड को बदलने का काम किया है दीवाज ने जिन्होंने अपनी शादी में सुहाग का लाल जोड़ा नहीं बल्कि सफेद रंग की ब्राइडल ड्रेस पहननी पसंद की। अगर आप भी अपनी शादी के लिए लाइट कलर की तलाश कर रही हैं तो इन सेलिब्रिटीज के लुक से आइडिया ले सकती हैं। 


दलजीत कौर

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी दूसरी शादी के लिए ऑफ व्हाइट लहंगा चूज किया था। हालांकि उन्होंने शगुन के लिए लहंगे के साथ सुर्ख लाल दुपट्टा कैरी किया था। उन्होंने  रेड और वाइट चूड़ा पहने  हैवी डायमंड की ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कम्पलीट करने का काम किया था। उनके दूल्हे राजा ने भी व्हाइट कलर का वेडिंग ड्रेस सेलेक्ट किया था। कपल के इस आउटफिट को रंग भरने का काम किया था उनकी प्यारी मुस्कान ने। 


कृष्णा मुखर्जी

एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी का रेड और व्हाइट जोड़ा बेहद ही शानदार था। उन्होंने अपनी शाादी को खास बनाने के लिए ऑसम रेड एंड वाइट कलर को चुना था, उनका दूल्हा भी ट्विनिंग करता दिखा था। कृष्णा के थ्री पीस ऑउटफिट में वाइट कलर की स्कर्ट के साथ कंट्रास्ट क्रिएट करता ब्लाउज दिया गया था। लहंगे में लाल रंग का चौड़ा बॉर्डर बना था, जिस पर जरी-जरदोजी के साथ गोल्डन मनके का काम किया गया था। अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने सिर पर लाल रंग की चुनर ओढ़ी थी। 


अलाना पांडे 


एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे की शादी और उनका ब्राइडल लुक किसी फेयरीटेल से कम नहीं था। उन्होंने भी अपनी शादी के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का ऑल-व्हाइट आउटफिट चुना था। एलिगेंट प्रिंसेस लुक वाला वाइट लहंगा और डिजाइनर चोली में  अनन्या एकदम परी लग रही थी। इस तरह का सफेद रॉयल लहंगा किसी भी दुल्हन की खूबसूरती पर चार चांद लगा सकता है। 

गौहर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने अपनी शादी में  साड़ी और लहंगे की जगह खूबसूरत शरारा पहना। गौहर का यह वेडिंग ऑउटफिट वाइट एंड गोल्ड के कॉम्बिनेशन में बेह कमाल का लग रहा था। इस जड़ाऊ शरारे में हाथ की जटिल कढ़ाई के अलावा सीक्वेंस, गोटा पट्टी का काम किया गया था। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए गौहर ने हैंडीक्राफ्टेड एक्सक्लूसिव कस्टम हैंडमेड महरानी ज्वैलरी कैरी की थी। 


रिया कपूर

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर अपने ब्राइडल लुक के लिए बहुत सेलक्टिव रही। उन्होंने अपनी शादी के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई व्हाइट साड़ी चुनी। एंब्रॉयडरी के साथ ही इस साड़ी में आइवरी और गोल्ड वर्क में बेहद शानदार था। साड़ी के साथ पेयर किए गए स्पेशल दुपट्टे में मोतियों का काम बड़ी बारीकी और फिन‍िश‍िंग के साथ किया गया था। इस आउटफिट में सबसे अलग और प्यारी लग रही थी। 

डिजाइनर दुल्हन

इस दुल्हन ने अपने वेडिंग आउटफिट के लिए बड़े डिजाइनर्स को छोड़कर खुद ही इसे डिजाइन किया था। उन्होंने अपने वेडिंग आउटफिट में  सफेद रंग को शामिल किया था। श्लोका की शादी के लहंगे में हर तरफ सिल्वर ज़री के साथ बारीक कढ़ाई की गई थी और उन्होंने अपने ब्लाउज को फुल स्लीव्स में रखा था। सफेद रंग के घूंघट में वह वाकई हूर की परी लग रही थी। 

Content Writer

vasudha