हार्दिक ही नहीं, ये क्रिकेट स्टार भी बॉलीवुड हसीनाओं के प्यार में हुए दीवाने!

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 01:26 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेट स्टार का रिश्ता बहुत पुराना है। एेसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होने खिलाडियों को अपना जीवन साथी चुना है। इसके अलावा कई एेसे भी हैं जिनके रिलेशनशिप के चर्चे तो बहुत हुए मगर बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। आजकल एक और भारतीय क्रिकेट के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आ रही हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे। 


1.हार्दिक पांड्या और एली अबराहम


भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हार्दिक पांडया की पर्सनैल लाइफ को लेकर एक खबर बहुत चर्चा में है। मीडिया में आई खबरों की माने तो हार्दिक बॉलीवुड एक्ट्रेस एलीअवराम को डेट करें हैं। मगर इस खबर के बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।


2. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा


भारतीय टिम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बहुत हिट है। पीछले साल इन दोनों ने गुपचुप शादी रचाई थी। इनकी प्रेम कहानी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। शादी से पहले इनका एक बार ब्रेकअप हुआ फिर दोनों एक-दूसरे के साथ आए। अब इनका रिश्ता अटूट बंधन में बंध चुका है।


3. युवराज सिंह और हेजल कीच


युवराज सिहं उस बॉलीवुड हीरोइन के प्यार पर गिरफ्तार हो गए जिन्होंने उनको पहली बार रिजेक्ट कर दिया था। इस बात का खुलासा युवराज ने खुद एक टी.वी शौ में किया था। 4 साल के इंतजार के बाद आखिर 2017 में दोनों शादी के बंध में गए।


4. हरभजन सिंह और गीता बसरा


इन दोनों ने एक दूसरे को लगभग 1 साल तक डेट किया। रिलेशनशिप के दौरान कई बार इनके ब्रेकअप की खबरे भी आई। मगर इन सब को झूठा साबित करते हुए दोनों नें शादी कर ली। आज दोनों एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता हैं। 
 

5. जहीर खान और सागरिका घाटे


जहीर खान ने भी बॉलीवुड हसिना सागरिका घाटे को ही अपना जीवन साथी चुना। दोनों ने पीछले साल नवबंर में एक दूसरे से शादी की। इनकी जोड़ी बी टाउन की काफी फेमस जोड़ियों में से एक है। 

 

Punjab Kesari