होली में कुछ ज्यादा ही रोमांटिक हुए ये Couples, कैमरे के सामने ही पार की सारी हदें

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 04:31 PM (IST)

होली का खुमार ही ऐसा है जो इसके रंग में रंग जाए वह अपने आप को ही भूल बैठता है। होली में जितने रंग है, इसे मनाने के उतने ही ढंग है। कहीं लड्डूमार, लठामार और फूलों की होली खेली जाती है तो कहीं खूब ढोल-नगाड़ों के बीच इस त्योहार को मनाया जाता है। 

बॉलीवुड की होली की तो बात ही निराली है, सेलेब्स मौज- मस्ती करने में कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ कपल्स तो एक दूसरे के प्यार के रंग में इस कदर रंग जाते हैं कि उन्हें बाकी लोगो की परवाह ही नहीं रहती। होली पर रोमांटिक हुए सेलेब्स की तस्वीरों पर डालते हैं एक नजर 

देवोलीना भट्टाचार्जी

'साथ निभाना साथिया' फेम और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी के बाद अपनी पहली होली मनाई। इस दौरान शहनवाज उन्हें गोद में उठाते दिखाई दिए, जो उनके फैस को पसंद नहीं आया। लोगों का कहना है कि पब्लिक प्लेस में इस तरह की हरकतें करना सही नहीं है। 


शेफाली जरीवाला

 'कांटा लगा' गर्ल यानी शेफाली जरीवाला भी होली के दौरान रोमांटिक मूड में दिखाई दी। वह भरी महफिल में छोटे कपड़ों में धड़ल्ले से अपने पति को सबके सामने लिपलॉक करती नजर आई। उन्होंने मीडिया के सामने एक बार नहीं कई बार पराग त्यागी को लिस किस किया। 

सनी लियोनी 

कुछ साल पहले सनी लियोनी की भी होली पर कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई थी। वह होली की मस्ती में इस कदर डूब गई थी कि कैमरे के सामने पति के साथ लिपलॉक करने में भी परहेज नहीं की। 

प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी होली के मौके पर इश्क के रंग में भी डूबे नजर आते हैं। पिछले साल प्रियंका की कुछ राेमांटिक तस्वीरें वायरल हुई थ्री जिसमें वह  प्यार से Kiss करते हुए अपने गालों से उनके गालों पर रंग लगाती दिखाई दी थी। 

Content Writer

vasudha