मानो या ना मानो! दुनिया के इन देशों नहीं होती है रात हमेशा चमकता है सूरज

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 05:56 PM (IST)

दुनियाभर में बहुत-सी जगह ऐसी है जो अपनी खूबसूरती व अलग पहचान से मशहूर है। ऐसे में बात 1 दिन की करें तो इसमें पूरे 24 घंटे होते हैं। इसमें दिन दिन में सूरज और रात के समय चांद की रोशनी का आनंद लिया जाता है। ऐसे में हर कोई दिन के समय अपने सभी कामों को करके रात को थकान दूर करने के लिए सोते हैं। मगर क्या कभी किसी ने ऐसी जगह के बारे में सोचा है जहां पर कई दिनों तक रात ना होती है? यानि कई दिनों तक लगातार सूरज की रोशनी से देश चमकता रहें। जी हां, दुनियाभर में बहुत से ऐसे देश है जहां पर कुछ दिनों तक रात नहीं होती है। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में...

फिनलैंड  

वैसे तो 1 दिन में 24 घंटे होते हैं। ऐसे में उनके दौरान दिन और रात का आनंद लिया जाता है। मगर फिनलैंड की बात करें तो यहां की कुछ जगहों पर पूरे दिन में 23 घंटे लगातार सूरज की रोशनी मिलती है। साथ ही सिर्फ 1 घंटे तक रात या हल्का अंधेरा देखने को मिलता है। कहा जाता है अधिक गर्मी के दिनों में फिनलैंड की कुछ जगहों पर 73 दिनों सूरज चमकता है। इसके अलावा फिनलैंड में करीब 1,87,888 झीलें होने से यह ' झीलों का देश'  के नाम से दुनियाभर में मशहूर है। ऐसे में इस देश में दिनभर सूरज व सुंदर झीलों को देखने के लिए लोग यहां घूमना पसंद करते हैं। 

अलास्का 

अलास्का दुनियाभर में मशहूर एक खूबसूरत व आकर्षित ग्लेशियर है। यहां पर गर्मी के दिनों में मई से लेकर जुलाई तक लगातार 2 महीनों के लिए सूरज चमकता रहता है। बात यहां पर रात होने की करें तो इस देश में देर रात 12:30 पर सूरज छिपता है। फिर करीब 51 मिनट के बाद सूर्योदय हो जाता है।

नार्वे

नार्वे दुनिया के खूबसूरत देशों में आता है। मगर इसकी खासियत है कि यहां के उत्तरी इलाकों में करीब 2 महीनों तक सूरज लगातार चमकता है। ऐसे में मई से जुलाई महीने तक लगभग 76 दिनों तक रात नहीं होती है। शाम के समय में थोड़ा-सा अंधेरा महसूस होता है। मगर पूरी तरह से सूरज के ना डूबने के चलते इस देश में रात नहीं होती है। ऐसे में इसे  'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' के नाम से जाना जाता है। 

Content Writer

neetu