इन देशों में न्यू ईयर पर होता है Double Celebration

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2017 - 12:16 PM (IST)

दिसंबर की आखिरी रात को पूरी दुनिया की नजरें घड़ी की सुइयों पर टिकी होती है। घड़ी में 12 बजते ही दुनिया में हर जगहें नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। 1 जनवरी को सारी दुनिया नए साल का जश्न मनाती है लेकिन कुछ देशों में इस दिन का डबल सेलिब्रेशन किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहें है जहां पर 1 जनवरी को न्यू ईयर के साथ आजादी का जश्न भी मनाया जाता है। तो चलिए जानते है 1 जनवरी के दिन डबल सेलिब्रेशन करने वाले इन देशों के बारे में।
 

1. हैती
फ्रेंच शासन का हैती देश 1 जनवरी को आजाद हुआ था। इसी कारण इस देश में 1 जनवरी को न्यू ईयर के साथ आजादी का भी जश्न मनाया जाता है।

2. सूडान
1 जनवरी के दिन डबल सेलिब्रेशन करने वाले इस देश को भी 1 जनवरी के दिन आजादी मिली थी। इस देश में इस दिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

3. कैमरून
फ्रेंच शासन वाले कैमरून को 1 जनवरी तो वहीं साउथ कैमरून को 1 अक्टूबर को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इसलिए यहां के लोग 1 जनवरी को दोगुने उत्साह के साथ मनाते हैं।

4. ब्रुनेई
एशिया स्थित इस खूबसूरत देश को भी 1 जनवरी के ही दिन आजादी मिली था। 5,765 वर्ग कि.मी क्षेत्रफल वाले इस ब्रुनेई देश को फोर्ब्स मैग्जीन ने दुनिया का 5वां सबसे अमीर देश बताया था।

5. चेक रिपब्लिक
बल पीस इंडैक्स के अनुसार चेक रिपब्लिक दुनिया छठा सबसे शांत देश है। दुनिया में सबसे मशहूर इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन को भी 1 जनवरी, 1993 में आजाद किया गया था।

Punjab Kesari

Related News

नेपाल  में अलग ही दिखी हरतालिका तीज की धूम, लाल साड़ी पहन खूब नाची हिंदू महिलाएं

ये मुस्लिम सेलिब्रिटी भी गणपति बप्पा में रखते है गहरी आस्था, हर साल मनाते हैं गणेश उत्सव

Hindi Diwas: भारत के अलावा इन देशों में भी गर्व से बोली और समझी जाती है हिंदी

बच्चों में नींद और भूख की कमी पांडा सिंड्रोम का संकेत हो सकती है, नज़रअंदाज़ करने की भूल न करें

क्या डेंगू होने पर Lungs में पानी भरने का ख़तरा होता हैं ?

प्रैगनेंसी में Piles के दर्द से कैसे बचे महिलाएं?

रात को कभी न छोड़े जूठे बर्तन, बन सकता हैं दुर्भाग्य का कारण

डिलीवरी के बाद  इतने दिन तक बिल्कुल न करें एक्सरसाइज, हो सकती हैं गंभीर समस्या

खुदकुशी से पहले मलाइका-अमृता को किया था कॉल, जाते-जाते बेटियों से कह गए ये बात

खुदकुशी से पहले मलाइका-अमृता को किया था कॉल, जाते-जाते बेटियों से कह गए ये बात