बदन में बराबर रहता है दर्द तो ये घरेलू नुस्खे जल्द दिलाएंगे Body Pain से छुटकारा

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 12:55 PM (IST)

कई महिलाएं रोजाना शरीर के दर्द से परेशान रहती हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि अक्सर होने वाले शरीर के दर्द कि कई वजहें हो सकती हैं और इसके हल्के में नहीं लेना चाहिए। आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से और कैसे आप घर बैठे ही इसका कर सकते हैं इलाज।

स्ट्रेस

बदन दर्द का सबसे बड़ा कारण स्ट्रेस हो सकता है। ज्यादा स्ट्रेस आपके दिल की गति, रक्तचाप और सिरदर्द का कारण बनता है जो कंधों, पैर और कमर दर्द की परेशानी को बढ़ाता है।

पानी की कमी

शरीर में पानी की कमी से भी दर्द की शिकायत होने लगती है। डिहाइड्रेशन के चलते पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे चक्कर आना, थकावट होना आदि परेशानी हो सकती है। 

नींद पूरी न लेना

सेहतमंद शरीर के लिए नींद पूरी करना बेहद जरुरी है। अगर आपको शरीर में दर्द की शिकायत है तो नींद कम लेना एक बड़ी वजह हो सकती है।

खून की कमी

शरीर में खून की कमी होने से हमेशा कमजोर और थकान महसूस होती है। इसलिए अगर आपको ऐसी शिकायत है तो डॉक्टर की परामर्श जल्द लें और लाल फल और सब्जियां डाइट में शामिल करें।

विडामिन डी की कमी

विडामिन-डी की कमी शरीर और हड्डियों के दर्द का सबसे बड़ा कारण होता है। इसलिए विटामिन युक्त आहार लें और सुबह की गुनगुनी धूप में जरुर कुछ देर बैठें।

आयरन युक्त आहार लें

शरीर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आयरन से भरपूर डाइट लें, जैसे आयरन, गुड़, खजूर, मशरुम, ब्रोकली आदि।

रोजाना करें एक्सरसाइज

रोजाना अपनी नींद पूरी करें और सुबह जागते ही हल्का गुनगुना पानी पीने की आदत बनाएं। थोड़ा एक्सरसाइज रोज करें। इससे शरीर को रिलैक्स मिलता है।

इन सारे नुख्सों को आजमाएं और बदन दर्द से राहत मिल सकती हैं, लेकिन अगर फिर भी ये समस्या खत्म नहीं होती तो एक्सपर्ट से सलाह लें।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur