किचन से चमकाएं घर के लोगों का भाग्य वास्तु के अनुसार, दीवारों पर करवाएं ये कलर

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 12:18 PM (IST)

वास्तु का घर की चीजों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। यह घर के सामान को सही दिशा  में रखने की सलाह देता है। बैडरुम से लेकर किचन तक कोई भी  चीज वास्तु के मुताबिक ही प्रभावित होती है। यहां तक की किचन में होने वाले रंग का भी बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। एक्सपर्टस के अनुसार, घर में सुख समृद्धि पाने के लिए किचन में इन रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं रंगों के बारे में...

नारंगी रंग

नारंगी रंग घर के लोगों में एक नई तरह की आशा का संचार करता है। किचन में काम करने वाली महिलाओं के अंदर यह एक सकरात्मक सोच का संचार करता है। दक्षिण पूर्वी दिशा के लिए यह रंग पवित्र माना जाता है।

सफेद रंग

सफेद रंग शांति और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है। यह घर के लोगों में सकरात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह रंग किचन को एक आइडियल वाइबस देता है। दीवारों और फर्श के लिए यह कलर बहुत ही अच्छा माना जाता है।

हरा रंग

हरा रंग आशा और सद्भाव का रंग है। प्रकृति से जुड़ा यह रंग किचन में खुशी का संचार करता है। साथ ही हरा रंग करवाने से घर के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

पीला रंग

पीला रंग घर के लोगों को एक अलग ही तरह की ताजगी का अनुभव करवाता है। यह रंग किचन में सकरात्मक ऊर्जा बनाए रखता है। इस रंग का किचन में इस्तेमाल करने से सूर्य की किरणें सीधी नहीं पड़ती । सूर्य की किरणें रिफ्लेक्ट हो जाने के कारण किचन में गर्मी का प्रभाव कम पड़ता है।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग प्यार को दर्शाता है। इसके इस्तेमाल से किचन में खुशी का संचार होता है। किचन में काम करने वाली महिलाओं के मूड़ पर भी इस रंग का गहरा असर पड़ता है।


 

Content Writer

Anjali Rajput