वास्तु टिप्स: होली पर लगा कौन सा रंग देगा फायदा?

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2020 - 11:41 AM (IST)

आज पूरे भारत में होली का त्योहार बड़े जोरों- शोरों से मनाया जा रहा है। सभी जगह लोग इसे अलग-अलग ढंग से मनाते है। कई जगह फूलों से इसे खेकृला जाता है। कहीं लठ से तो कही खेली जाती है गुलाल से होली। लोग होली को सेलिब्रेट करने के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करते है। मगर क्या आप जानते है वास्तु के अनुसार हर रंग कुछ कहता है? ये रंग हमारे ऊपर अपना गहरा प्रभाव डालते है। तो चलिए जानते है वास्तु के मुताबिक किस रंग का क्या महत्व है...

लाल रंग

वास्तु के अनुसार रेड कलर से होली खेलने से  सेहत बरकरार रहती है। इसके साथ ही कारोबार में तरक्की मिलती है। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है उन्हें लिए भी लाल रंग होली खेलने के लिए बेस्ट रहेगा। 

गुलाबी रंग

जो लोग अपनी लाइफ में मुश्किलों का सामना कर रहें। उन्हें इस बार होली पर गुलाबी रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से इनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। 

हरा रंग

जो लोग टीचर्स, वकील और पत्रकार है उन्हें होली खेलने के लिए ग्रीन कलर यूज करना चाहिए। वास्तु के मुताबिक हरा रंग इनके जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। इसके साथ ही सभी विद्यार्थी भी होली सेलिब्रेट करने के लिए हरे रंग का ही प्रयोग करें।

पीला रंग

जो लोग सोने- चांदी का कारोबार करते है उन्हें अपने व्यापार में तरक्की पाने के लिए पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। 

नीला रंग

एक्टिंग करियर से जुड़े सभी एक्टर, एक्ट्रेस और जो लोग लोहे का काम करते है उन्हें ब्लू कलर से होली खेलनी चाहिए। 

इसके अलावा जो लोग अपने जीवन में कुछ बदलाव लाना चाहते है। उन्हें इस बार अपनी होली केसरिया रंग से मनानी चाहिए। 

Content Writer

Sunita Rajput