सांवली स्किन पर खूब जचेंगे ये रंग, आप भी करें ट्राई

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 06:23 PM (IST)

गोरे रंग वाली लड़कियां किसी भी कलर की आउटफिट में अच्छी लगती हैं। मगर सांवले रंग कि लड़कियों को अपने लिए कपड़े खरदीते समय बहुत कुछ सोचना पड़ता है। कई बार उनको समझ में नहीं आता की कौन सा रंग उन पर अच्छा लगेगा और कौन सा नहीं। अगर आपकी स्किन भी डार्क है और अपने लिए कपड़े लेने का सोच रही हैं तो इन रंग की आउटफिट आप पर खूब जचेगी। 

सांवले रंग की लड़कियों पर नीले रंग के कपड़े बहुत अच्छे लगते हैं। अगर आप सोचती हैं कि ये रंग गोरी स्किन पर अच्छा लगता है तो गलत सोचती हैं काली रंग पर नीला रंग खूब जचता है।

लाल रंग हर स्किन पर अच्छा लगता है। शादी या किसी फंक्शन पर जाने के लिए आप लाल रंग का चुनाव कर सकते हैं।

हरे रंग के कपड़ों को जरूर ट्राई करें। ये टील ग्रीन कलर आपकी स्किन पर अच्छा लगेगा। 


काले रंग के कपड़ों को आप अन्य एक्सेसरीज व कपड़ों के साथ और आकर्षित बना सकती हैं। इसमें नेट, शिफॉन और लेदर की जुगलबंदी भी खूब जंचेगी।

पिंक के सभी शेड्स जैसे हॉट पिंक, लाइट पिंक, बेबी पिंक आप कोई भी कलर ट्राई कर सकते हैं। ये सभी शेड्स आप पर अच्छे लगेंगे। 

 

Punjab Kesari