शादी के लिए परफेक्ट रहेगी ये शिफॉन साड़ियां, इन बॉलीवुड दीवाज से लें Styling Ideas

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 01:55 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में शादी हो तो सबसे बड़ी परेशानी यही रहती है कि कैसे वेडिंग आउटफिट सेलेक्ट करें। हैवी लहंगा पहनने के बारे में सोचना भी मुश्किल हो जाता है। समर वेडिंग के लिए लड़कियां ऐसे आउटफिट चाहती हैं जो पहनने में भी लाइट वेट हों और उनके खूबसूरती को भी चार-चांद लगा दें। आप इन बॉलीवुड दीवाज के जैसे शिफॉन साड़ी अपने किसी खास की शादी में पहन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में....

सोनम कपूर 

आप सोनम कपूर की तरह सिंपल और व्हाइट कलर की शिफॉन साड़ी कैरी कर सकती हैं। साथ में एक्ट्रेस ने सिल्वर हैंडबैग लिया हुआ है जो उनकी लुक को और भी निखार रहा है। सिंपल और क्लासी ऑउटफिट के लिए आप सोनम से इंस्पीरेशन ले सकती हैं।

दीपिका पादुकोण 

दीपिका की तरह व्हाइट फ्लॉवर प्रींटेड साड़ी वेडिंग फंकशन के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। एक्ट्रेस की लुक को चार चांद लगा रही साड़ी आप भी कैरी कर सकती हैं। यह शिफॉन साड़ी लाइट वेट होने के साथ-साथ क्लासी भी है। 

कटरीना कैफ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी फैशन के मामले में किसी से पीछे नहीं रहती। एक्ट्रेस आए दिन अपनी ड्रेसिंग सैंस से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आप कटरीना की तरह लाइट पिंक साड़ी विद ग्रे और गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

कियारा अडवाणी 

एक्ट्रेस कियारा एडवाणी भी लुक्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। आप कियारा की तरह कंप्लीट फ्लोरल प्रिंट शिफॉन साड़ी अपने किसी खास दोस्त की शादी में पहन सकती हैं। साथ में हाई बन जुड़े और लाइट मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

जाह्नवी कपूर 

दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर भी फैशल क्वीन हैं। एक्ट्रेस अपनी अदाओं के जरिए फैंस के दिल पर राज करती हैं। आप जाह्नवी से वेडिंग आउटफिट के लि इंस्पीरेशन ले सकती हैं। जाह्नवी की तरह आप क्रीम गोल्ड साड़ी शादी में कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा 

आप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भी ड्रेसिंस सेंस के लिए इंस्पीरेशन ले सकते हैं। शादी में कई तरह आप प्रियंका की तरह लाइट पिंक साड़ी पहन सकती हैं। एक्ट्रेस की तरह साइड जुड़ा करके आप उसमें फूल भी लगा सकती हैं। सिंपल मेकअप के साथ अपने लुक को आप कंप्लीट कर सकते हैं। 

कंगना रनौत 

गौसिप क्वीन कंगना रनौत भले ही विवादों में घिरी रहती हैंष । लेकिन फैशन के मामले में कंगना किसी को पीछे नहीं छोड़ती। आप एक्ट्रेस की तरह मल्टी कर्लड सिंपल साड़ी अपने किसी खास के शादी फंकशन के लिए कैरी कर सकती हैं। 


 

Content Writer

palak