डिलीवरी के बाद भी मां में मौजूद होते हैं बच्चे के ये अंश!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 07:38 PM (IST)

पंजाब केसरी(पेरेंटिंग): प्रैग्नेंसी के दौरान महिला अपना खास ख्याल रखती हैं ताकि बच्चे को कोई नुकसान न पहुंचे। डिलीवरी के बाद मां के शरीर में कई बदलाव आते हैं। अधिकतर लोग सोचते हैं कि डिलीवरी के बाद मां के शरीर में बच्चे कोई अंश नहीं रहता लेकिन हाल में इस विषय पर शोध किया गया है। 



शोध में पाया गया है कि बच्चे के जन्म के बाद भी मां के शरीर में बेबीज शेड फेटल सेल्‍स बने रहते हैं। ये सेल्स मां के शरीर में जिंदा रहते हैं। इन कोशिकाओं की लाइफ स्पेन दो या चार दिन का नहीं बल्कि सालों-साल की होता है। ये सैल्स मां के शरीर में मौजूद होते हैं जोकि बच्चे का अंश होता है। शोध के मुताबिक यह कोशिकाएं बच्चों के शरीर से मिलती जुलती है। यहीं नहीं, यह कोशिकाएं मां के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। इनसे महिला के बीमार होने के चांस कम होते हैं। 

अधिकतर शोधों में यह बात सामने आईं है कि इन्हीं कोशिकाओं के शरीर में मौजूद रहने के कारण महिला को कई घातक बीमारियों जैसे- कैंसर आदि नहीं होती। शायद इसी कारण मां और बच्चे में हमेशा प्यार रहता है और सारी जिंदगी एक संबंध बना रहता है। 

Punjab Kesari