बर्फीली वादियों में नया साल मना रहे ये सेलेब्स, शेयर की तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 12:07 PM (IST)

25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट करने के बाद अधिकतर सेलेब्स विदेश में बर्फीली वादियों के बीच नया साल सेलिब्रेट कर रहे है। यह सितारे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार अपने फोटो शेयर कर रहे है। चलिए बताते है आपको आपके पसंदीदा सितारे इस साल कहां पर अपना नया साल सेलिब्रेट कर रहे है। 

 

सबसे पहले बात करते है बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका और निक जोनस इन दिनों  कैलिफोर्निया में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। प्रियंका ने  'बाय विंटर वंडरलैंड... तुम बहुत याद आओगे..  कैप्शन के साथ अपनी बहुत सारी फोटो शेयर की है। 

 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच अपना नया साल सेलिब्रेट कर रहे है। इन फोटो को विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

 

करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर और बहन करिश्मा के साथ स्विट्डरलैंड में छुट्टियां एंजॉय कर रही है। वहीं इनकी मुलाकात वरुण धवन से हो गई। जिनकी फोटो इन्हों अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।


अपनी शूटिंग शेड्यूल से फ्री हो कर अभिनेत्री कंगना रनौत अपने होमटाउन में अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर रही है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की है जिसमें वह काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही है।
 

Content Writer

khushboo aggarwal