ढेर सारी खुशियां पाओ...करीना, अनुष्का समेत इन सेलेब्स ने अथिया- राहुल पर लुटाया प्यार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 11:33 AM (IST)

सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है।  यह दोनों सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए । दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस खास दिन के लिए मुंबई से लगभग 82 किलोमीटर दूर खंडाला स्थित फार्महाउस चुना गया। 


नवविवाहित जोड़े ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “तुम्हारी रोशनी में, मैनें सीखा प्यार कैसे करते हैं...” आज, हमारे सबसे प्रियजनों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ, हम इस एक साथ चलने की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं। 


इन दोनों की तस्वीरे सामने आने के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, काजोल, करीना कपूरी, मलाइका समेत कई सेलेब ने  नई जिंदगी की शुरुआत के लिए कपल पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। 


कृति सेनन ने कमेंट करते हुए लिखा-"बधाई हो अथिया..मैं आप दोनों के लिए बहुत-बहुत खुश हूं..ढेर सारा प्यार.."!  रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट किया- "न्यूली वेड कपल को बधाई...ये साथ हमेशा बना रहे."।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनुष्का शर्मा ने अथिया और राहुल की तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- बधाई हो आप दोनों को, दुआ करती हूं कि तुम दोनों जीवन भर साथ रहो, ढेर सारा प्यार और खुशियां पाओ। 

 


करीना कपूर ने भी कपल की बेहद प्यारी तस्वीर को शेयर कर लिखा- "खूबसूरत जोड़ी को बहुत- बहुत बधाई, जिंदगी भी हंसी और प्यार"। करिश्मा कपूर ने भी अपने अंदाज में सुनील शेट्टी की बेटी पर प्यार लुटाया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 

Content Writer

vasudha