तलाक के बाद भी एक-दूसरे से दोस्ती वाला रिश्ता रखते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

punjabkesari.in Monday, Mar 26, 2018 - 06:37 PM (IST)

कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। मगर जब यह जोड़ियां लंबा अरसा साथ में बिताने के बाद टूट जाती हैं। तो दो लोगों के मन में एक दूसरे को लेकर खटास आ जाती है। कई बार तो इतने साल साथ में रहने के बाद कुछ लोग अपने पार्टनर की शक्ल तक देना भी पसंद नहीं करते। वहीं कुछ लोग एेसे भी होते हैं जो तलाक के बाद अपने एक्स पार्टनर के साथ दोस्ती भरा रिश्ता रखते हैं। एेसा ही प्यार भर और दोस्ती वाल रिश्ता बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने एक्स पार्टनर के साथ रखते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे। 

 

1. रघुराम और सुगंधा 


रघुराम और सुगंधा ने अपने रिश्ते को आपसी समझ से 10 साल के बाद खत्म करने का फैसला किया। तलाक के बाद भी ये सेलेब्स एक दूसरे से दोस्ती का रिश्ता रखते हैं। आज भी यह दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते हैं। 

 

2. रितिक रोशन और सुजैन खान


रितिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी बॉलीवुड की स्टाइलिश और फेमस जोड़ियों में से एक थी। जब इन दोनों ने तलाक की घोषणा की तब जितना सदमा इनके परिवार वालों को लगा उतना ही आम लोगों को भी लगा था। मगर यह दोनों आज भी एक दूसरे के साथ बाहर घूमने जाते हैं। इन दोनों को कई बार एक साथ डिनर और वैकेशन पर साथ घूमते देखा गया। इससे यह पता चलता है कि इन दोनों की बॉन्डिंग कितनी अच्छी है।

 

3. अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा 


मलाइका अरोड़ा को आज भी कई स्पैशल मौकों पर अरबाज की फैमली के साथ देखा गया है। अरबाज मलाइका अक्सर एक साथ फिल्म और डिनर के लिए जाते रहते हैं। इन दोनों के साथ मलाइका की बहन भी नजर आती हैं। कई बार मलाइका अरबाज दोनों अपने बेटे के साथ भी घूमने जाते हैं।

 

4. आमिर खान और रीना दत्‍ता


आमिर खान का अपनी पहली पत्नि रीना दत्ता के साथ भी दोस्ती भरा रिश्ता है। इन दोनों ने आपसी समझ से 2002 में एक दूसरों को तलाक दे दिया था। मगर तलाक के बाद भी आमिर अपनी पत्नि किरण की सबसे ज्यादा इज्जत करते हैं।

 

5. कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप जब इनका तलाक हुआ तो दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। मगर दोनों ने जल्द ही अपने रिश्ते में आई दरार को खत्म करते हुए दोस्ती भरा रिश्ता बना लिया। आज दोनों कई मौकों पर साथ में समय बिताते हुए नजर आते हैं।



 

Punjab Kesari