सभी गिले-शिकवे भूलाकर Ex की शादी में पहुंचे ये स्टार्स, रणबीर लेकर पहुंचे थे दूसरी गर्लफ्रेंड

punjabkesari.in Thursday, Apr 15, 2021 - 06:01 PM (IST)

बॉलीवुड गलियारों में लव-अफेयर्स के किस्से हमेशा चर्चा में रहते है, स्टार्स के बीच लवी-डवी मूमेंट्स देखकर एक पल तो लगता है कि यह एक-दूसरे को ही अपना लाइफ पार्टनर बना लेंगे लेकिन हर बार ऐसा मुमकिन नहीं होता। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने इश्क तो कइयों संग फरमाया लेकिन शादी किसी दूसरे से कर ली। हालांकि, इतना ही नहीं अपनी शादी में अपने एक्स लवर तक को इनवाइट किया। एक्स भी सभी गिले-शिकवे भूलाकर शादी अटेंड करने पहुंचे..लेकिन बाद में खूब सुर्खियां भी बटोरी...

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी जिसमें सभी सितारों ने शिरकत की थी और तो और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और हरमन बावेजा भी सभी गिले शिकवे भूलाकर इस शादी में शामिल हुए थे।

आज अनुष्का विराट कोहली की पत्नी है, लेकिन वक्त वो रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। हालांकि, जब अनुष्का की जिंदगी में विराट और रणवीर को दीपिका से प्यार हो गया तब दोनों के रास्ते भी अलग हो गए। बता दें कि फिर भी रणवीर सिंह अनुष्का को शादी की बधाई देने पहुंचे थे।

वहीं जब रणवीर-दीपिका की शादी हुई तब अनुष्का ने भी शिरकत की थी और उन्हें शादी की बधाईयां दी थी।

कभी बिपाशा बसु के ब्वॉयफ्रेंड डीनो मोरिया हुआ करते थे लेकिन उन्होंने शादी शादीशुदा करणसिंह ग्रोवर से की। मगर बावजूद इसके बिपाशा और डीनो की दोस्ती कायम रही और उन्होंने उनकी शादी में भी शिरकत की।

एक वक्त था जब नेहा का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह जुड़ा था लेकिन उन्होंने शादी अंगद बेदी से की। वहीं जब नेहा और अंगद ने अपनी शादी की पार्टी दी तो पुरानी सारी बातें भुलाकर युवराज इस पार्टी में पहुंचे थे।

सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहुजा से शादी की। उनकी शादी में कई दिग्गज सितारों के साथ साथ उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने भी शिरकत की थी, यहां वो उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को साथ लेकर पहुंचे थे।  

 

 

Content Writer

Sunita Rajput