सेरोगेसी की वजह से इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां!

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 09:05 AM (IST)

मां बनना एक खूबसूरत एहसास है। लेकिन कई दिक्कतों के कारण हर औरत को यह सुख नहीं मिलता। तब अक्सर महिलाएं मां बनने के लिए साइंस का सहारा लेती है। मगर साइंस से पहले भगवान ने भी सेरोगेसी का बेहतरीन उदारहण हम सबको दिखाया था।  जब देवकी के सातवें पुत्र यानी बलराम को योगमाया ने देवकी के गर्भ से निकालकर रोहिणी के गर्भ में स्थापित किया था, उसी समय से बलरामजी का जन्म सेरोगेसी का बेहतरीन और सबसे पुराना उदाहरण माना जाता है।बॉलीवुड जगत में ऐसी बहुत सारी सेलेब्स है जिन्होंने सेरोगेसी की मदद से अपनें घर किलकारियों का स्वागत किया है। 

शिल्पा शेट्टी 

सबसे रीसेंट नाम शिल्पा शेट्टी का ही आता है जो सेरोगेसी के सहारे मां बनी है। जैसे ही उनकी दोबारा मां बनने की खबर आई तब सबको बहुत हैरानी हुई। शिल्पा और राज कुंद्रा की बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा का जन्म सरोगेसी के ज़रिए हुआ है। उन्होंने यह गुड न्यूज़ अपने सोशल मिडिया पर खुद पोस्ट की थी। 

गौरी खान 

शाहरुख खान-गौरी खान की तीसरी औलाद अबराम का जन्म भी सेरोगेसी के सहारे हुआ है। आपको बतादें इन दोनों कपल के बाद ही बॉलीवुड जगत में सेरोगेसी क लिए इज्जत और बढ़ गई। पहले सेरोगेसी स्कीम पर भी बहुत सवाल उठाए जाते थे। मगर इस कपल ने इस तकनीक को सबकी नजरों में ऊपर उठा दिया। 

किरण राव 

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान-किरण राव 2011 में सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे। आजाद राव खान का जन्म इसी तकनीक के जरिए हुआ था। 

सनी लियोनि

एक्ट्रेस सनी लियोनि और उनके पति डैनिल वेबर ने साल 2017 में बेटी निशा कौर वेबर को तो गोद लिया था। मगर उनके दो क्यूट ट्विन्स सेरोगेसी के जरिए इस दुनिया में आए है। उनका नाम अशेर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर रखा गया है। 

एकता कपूर 

एकता कपूर ने भी सेरोगेसी की मदद से मां बनने का सुख प्राप्त किया है। 

दीप्ति तलपड़े 

अभिनेता श्रेयस तलपड़े और पत्नी दीप्ति ने भी सरोगेसी का सहारा लेकर 14 साल बाद एक बेटी का अपने घर स्वागत किया। 

लीज़ा रे

बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे को 46 साल की उम्र में सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चियां हुई।

कश्मीरा शाह

कृष्णा और कश्मीरा को भी सेरोगेसी के माध्यम से पेरेंट्स बनने का सुख मिला है। 

सिमा खान 

सलमान खान के भाई सोहेल खान की वाइफ सिमा खान को पहले बच्चे के 10 साल बाद दूसरे बच्चे को जन्म देने में कई परेशानियां आई। तब उन्होंने सेरोगेसी का सहारा लिया। उनके पहले बेटे का नाम निर्वान है और दूसरे का योहान। 

आपको बतादें कि संजीदा शेख ने भी सेरोगेसी की मदद से अपने घर किलकारियों का स्वागत किया है।

Content Writer

shipra rana