अगर सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं तो शुरू कर दें क्योंकि...

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 06:38 PM (IST)

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाना बहुत ही जरूरी होता है ताकि त्वचा सूरज की हानिकारक अल्ट्रा यूवी किरणों से बची रहे। मगर कई लड़कियां सनस्क्रीन को अपनी रूटीन में शामिल नहीं करती हैं। जिस वजह से उनकी स्किनको नुकसान पहुंचता है। उनकी स्किन को सनस्क्रीन का फायदा नहीं मिल पाता और फ्री रेडिकल डैमेज से चेहरे पर वक्त से पहले झुर्रियां नजर आने लगती है।

​प्रीमैच्योर एजिंग 

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों आनी शुरू हो जाती है। हालांकि झुर्रियां सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ ही नहीं होती बल्कि समय से पहले भी चेहरे पर दिखने लगती हैं। यह आपकी डेली रूटीन पर निर्भर करता है। सनस्क्रीन भी इसी का एक हिस्सा है। सनस्क्रीन चेहरे को प्रोटेक्ट करती है।

स्‍किन टोन पर पड़ता हैं असर

कई महिलाओं की त्वचा पर लाल, भूरे या हरे रंग के धब्‍बे दिखने लगते हैं। जिसे डिस्‍कलरेशन कहा जाता है। यह समस्या सन एक्सपोजर की वजह से और भी बढ़ जाती है।

मुंहासों और दाग-धब्बे

अक्सर देखा जाता है कि चेहरे पर मुहांसे होने के बाद उसके निशान रह जाते हैं। सनस्क्रीन मुहांसों के निशान और दाग-धब्बे दूर करने में काफी मददगार है।

हाइपरपिगमेंटेशन 

सनस्‍क्रीन नहीं लगाने के कारण हाइपरपिगमेंटेशन की शिकायत हो जाती है। जो सूर्य की किरणों के संपर्क में आने से होता है। सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें त्वचा को जलाने का काम करती है। इसलिए कोशिश करें कि धूप में निकलने से पहले सनस्‍क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

Content Writer

Bhawna sharma